पटना में दिनदहाड़े सनसनी, 23 सेकेंड में 10 वार कर हत्या, बाल सेट कर आराम से फरार हुआ आरोपी

पटना सिटी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े 26 साल के भांजे ने अपने ही 62 साल के मामा की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी

पटना में दिनदहाड़े सनसनी, 23 सेकेंड में 10 वार कर हत्या, बाल सेट कर आराम से फरार हुआ आरोपी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 12, 2026, 1:40:00 PM

पटना सिटी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े 26 साल के भांजे ने अपने ही 62 साल के मामा की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

मृतक की पहचान मोहम्मद रईस (62) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब पौने 11 बजे रईस किसी काम से घर से निकले थे। CCTV फुटेज में वे सड़क पर सामान्य रूप से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर बाद उनका भांजा अयाज वहां पहुंचता है और उनके साथ चलने लगता है। दोनों महज 17 कदम ही आगे बढ़ते हैं कि अचानक अयाज चाकू निकालकर पीछे से रईस की गर्दन पर हमला कर देता है।

हमले के बाद रईस पास के एक पोल के पास गिर जाते हैं। इसके बाद अयाज 23 सेकेंड के भीतर करीब 10 बार ताबड़तोड़ चाकू से वार करता है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान सड़क पर लोग आते-जाते रहे, लेकिन किसी ने हमलावर को रोकने या घायल को बचाने की कोशिश नहीं की। सभी मूकदर्शक बने रहे।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि हत्या के बाद अयाज बेहद सामान्य अंदाज में अपने बाल ठीक करता है, चाकू पर लगा खून झटकता है और आराम से वहां से निकल जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या ने कानून-व्यवस्था और समाज की संवेदनहीनता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM