वैशाली में ओवैसी का बिहार पुलिस पर तीखा हमला: बोले– “आप हिजड़ा हैं, इसका इंसाफ अल्ला ताला करेगा”

पुलिस हिरासत में नासिर शाह की मौत के लिए ओवैसी वैशाली पुलिस और बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया, और पुलिसकर्मियों को 'हिजड़ा' कहा।

वैशाली में ओवैसी का बिहार पुलिस पर तीखा हमला: बोले– “आप हिजड़ा हैं, इसका इंसाफ अल्ला ताला करेगा”
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 07, 2025, 4:02:00 PM

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस हिरासत में हुई नासिर शाह की मौत को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महुआ में एक जनसभा के दौरान बिहार पुलिस और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महुआ के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि जिस पुलिस ने नासिर शाह को हिरासत में लिया, वह “बहादुर नहीं बल्कि हिजड़ा पुलिस थी।” उन्होंने आरोप लगाया कि नासिर शाह की मौत के लिए वैशाली पुलिस और बिहार सरकार दोनों जिम्मेदार हैं। ओवैसी ने कहा कि अगर नासिर शाह किसी और समुदाय से होता, तो सरकार थाने के चौकीदार से लेकर थानाध्यक्ष तक सभी को निलंबित कर चुकी होती।

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा से भी सवाल किए। उन्होंने पूछा कि आखिर एक निर्दोष व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ओवैसी ने कहा कि यह बहादुरी नहीं बल्कि इंसाफ पर हमला है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस “नाइंसाफी का जवाब” वोट से दें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें।

यह मामला बिहार के वैशाली जिले का है, जहां कुछ दिनों पहले 40 रुपए के आइसक्रीम विवाद को लेकर तनाव फैल गया था। बताया जाता है कि इस विवाद के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई थी। कई थानों की पुलिस पर हमला हुआ, दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

इसी मामले में पुलिस ने नासिर शाह को गिरफ्तार किया था। पुलिस हिरासत में रहने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना ने न सिर्फ वैशाली, बल्कि पूरे बिहार की राजनीति को हिला दिया है। एक ओर विपक्ष सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहा है, तो दूसरी ओर प्रशासन जांच की बात कह रहा है। लेकिन सवाल अब भी वही है — क्या नासिर शाह को इंसाफ मिलेगा?

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM