नीतीश सरकार पर तेजस्वी का बड़ा प्रहार, 14 रेप मामलों की लिस्ट जारी कर कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला

नीतीश सरकार पर तेजस्वी का बड़ा प्रहार, 14 रेप मामलों की लिस्ट जारी कर कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 21, 2026, 8:10:00 PM

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए सरकार को 'मंगलराज' करार दिया है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के मुद्दे पर सरकार से जवाब भी मांगा

तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चंद दिनों में हुई कई वारदातों पर सरकार ने मौन धारण किया. उनकी यह मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों से मिली हुई है इसलिए उनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही.

तेजस्वी यादव ने सरकार पर 'जंगलराज' का पलटवार करते हुए तंज भरे लहजे में सरकार को 'मंगलराज' कहा. उन्होंने लिखा कि डेढ़ साल से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ रेप हो रहे हैं क्योंकि मशीनी मंगलराज में तंत्र इनका, अपराधी इनके! 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षित कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "मोदी जी अब चुनाव में आएंगे और बिहार को बदनाम करके चले जाएंगे."

बिहार सरकार में वर्तमान में गृहमंत्री सम्राट चौधरी हैं. इससे पहले यह पद 25 साल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था, लेकिन पहली बार यह पद उनके पास न रहकर सम्राट चौधरी को मिला. साल 2025 में बनी सरकार के मंत्रिमंडल गठन के बाद से गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी के पास है. वे राज्य के उप मुख्यमंत्री भी हैं. 

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, "मोदी-नीतीश सरकार के कर कमलों से निर्मित कथित रामराज्य में प्रतिदिन ऐसी-ऐसी मंगलकारी घटनाएं हो रही हैं." यह बीजेपी के रामराज्य पर भी एक हमला था. 

आखिर में तेजस्वी यादव ने बिहार के 14 जिलों में हुए रेप केसेस को अपने पोस्ट में सूचीबद्ध किया:

1. डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड - सहरसा2. छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म - किशनगंज3. बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या - दरभंगा4. महिला से रेप की कोशिश; बचाने गए पति को पीटा - पटना5. नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म - सारण6. रेप और हत्या मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही - भागलपुर7. आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म - लखीसराय8. UP की डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म - भोजपुर9. स्कूल जाती आठ साल की बच्ची को अगवा कर रेप - शेखपुरा10. चार वर्षीय बच्ची से रेप - बिहटा11. दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या - नवादा12. मासूम के साथ दुष्कर्म - तारापुर-मुंगेर13. युवती के साथ दरिंदगी - नवादा14. किशोरी के साथ दुष्कर्म - बेगूसराय

पोस्ट के आखिर में तेजस्वी यादव लिखते हैं कि "निकम्मी सरकार के बहादुर जवाब दें." यह पोस्ट 'जंगलराज' पर आरजेडी का एक नया नैरेटिव है, जिसे वह 'मंगलराज' कह रहे हैं.

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM