नीतीश कुमार की पार्टी ने रचा इतिहास, 6 महीने में जेडीयू ने 1 करोड़ सदस्य का बनाया रिकॉर्ड

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जदयू ने अपने संगठन विस्तार को लेकर एक बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है। छह महीने से भी कम समय में एक करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का अपना बड़ा लक्ष्य पूरा कर लिया है।

नीतीश कुमार की पार्टी ने रचा इतिहास, 6 महीने में जेडीयू ने 1 करोड़ सदस्य का बनाया रिकॉर्ड
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 03, 2026, 12:40:00 PM

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जदयू ने अपने संगठन विस्तार को लेकर एक बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है। जेडीयू ने अपने देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत महज छह महीने से भी कम समय में एक करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का अपना बड़ा लक्ष्य पूरा कर लिया है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को शेयर किया है। जदयू का दावा है कि पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। सदस्यता अभियान को आगे भी जारी रखने का संकेत दिया है।

जेडीयू का सदस्यता अभियान 2025-28 की शुरुआत 6 दिसंबर 2025 को हुई थी। मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गई थी। अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और नए लोगों को पार्टी से जोड़ना था। 2 जून 2026 तक प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ एक हजार नौ सौ पच्चीस पहुंच गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसकी जानकारी दी है।  

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अभियान की सफलता की जानकारी दी है। संजय झा ने  लिखा है-एक करोड़ से अधिक सदस्यों वाले जदयू परिवार में आपका स्वागत है! हमें बताते हुए खुशी है कि जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी द्वारा 6 दिसंबर 2025 को शुरू किये गये 'जदयू सदस्यता अभियान 2025–28’ के तहत एक करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने के पहले लक्ष्य को छह महीने से भी कम समय में हासिल कर लिया गया है। कल (2 जून 2026) तक पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की कुल संख्या एक करोड़ एक हजार नौ सौ पच्चीस हो चुकी है।

कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संजय झा ने लिखा है कि बूथ स्तर तक चलाये जा रहे 'जदयू सदस्यता अभियान' को सफल बनाने में सक्रियता से जुटे सभी कार्यकर्ता साथियों का अभिनंदन करता हूं। इस अभियान को उत्साहजनक प्रतिक्रिया देने के लिए सभी प्रदेशवासियों का हृदय से आभारी हूं। अपने जनप्रिय नेता नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में पार्टी बिहार परिवार की सेवा करने तथा बिहारवासियों की अपेक्षाओं पर निरंतर खरा उतरने के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है।

बता दें कि जेडीयू लगातार अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। राजनीति जानकारों का मानना है कि सदस्यता अभियान की यह सफलता ऐसे समय में सामने आई है जब बिहार की राजनीति आगामी चुनावी चुनौतियों की ओर बढ़ रही है। संजय झा ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जेडीयू बिहार के विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। 


Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM