‘जोड़ी मोदी–नीतीश के…’ गाने से नितिन नवीन का भव्य स्वागत, BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन खास है। पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को पहली बार बिहार की राजधानी पटना पहुंचे

‘जोड़ी मोदी–नीतीश के…’ गाने से नितिन नवीन का भव्य स्वागत, BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 09, 2026, 1:40:00 PM

भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन खास है। पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को पहली बार बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और “जोड़ी नीतीश–मोदी के हिट हो गइल” जैसे गानों के साथ पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पटना की सड़कों पर बाइक रैली निकाली गई। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए, जिनमें नितिन नवीन का स्वागत संदेश लिखा हुआ था। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

पटना के बापू सभागार में भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में बिहार के सभी जिलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संदेश देंगे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस मौके पर कहा कि, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का पल है। महज 45 वर्ष की उम्र में उनका भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए सम्मान की बात है।”

अपने दो दिवसीय बिहार प्रवास के दौरान नितिन नवीन कई अहम संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद वे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भी करेंगे, जिसमें आगामी रणनीति और संगठन विस्तार पर चर्चा होने की संभावना है।

कुल मिलाकर, नितिन नवीन का यह दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा 



Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM