नितिन नवीन ने बांकीपुर क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, अधिकारियों से कहा- विकास कार्यों में लाये तेजी लाए

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नवीन द्वारा शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।

नितिन नवीन ने बांकीपुर क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, अधिकारियों से कहा- विकास कार्यों में लाये तेजी लाए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 14, 2026, 6:00:00 PM

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नवीन द्वारा शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पथ निर्माण के सचिव पंकज पाल, BUIDCO MD अनिमेश पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पुल निगम MD जीतेंद्र कुमार समेत संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नगर निगम, पथ निर्माण, BUIDCO की क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान श्री नवीन ने जलापूर्ति योजना, मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना, सामुदायिक भवन का निर्माण, पथों के निर्माण, नाला उगाही, जल निकासी प्रणाली, स्वच्छता से संबंधित परियोजनाओं समेत अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं गुणवत्ता तरीके से निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नवीन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से विलंब हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कर गति प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। विशेष रूप से जलजमाव की समस्या से निपटने हेतु नाला निर्माण एवं सफाई कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा प्रत्येक विभाग साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। श्री नवीन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका संकल्प है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करें, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करें तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें।

बैठक के समापन में नितिन नवीन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा ।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM