निशांत कुमार हुए एक्टिव, संजय झा के घर 24 विधायकों के साथ बैठक, नीतीश कुमार आज जाएंगे बख्तियापुर

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार भी राजनीतिक तौर पर सक्रिय होते दिख रहे हैं।

निशांत कुमार हुए एक्टिव, संजय झा के घर 24 विधायकों के साथ बैठक, नीतीश कुमार आज जाएंगे बख्तियापुर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 07, 2026, 10:15:00 AM

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार भी राजनीतिक तौर पर सक्रिय होते दिख रहे हैं।

शुक्रवार को निशांत कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के पटना स्थित आवास पर करीब 24 विधायकों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में संजय झा के अलावा परिवहन मंत्री श्रवण कुमार, कई वरिष्ठ नेता और युवा विधायक भी शामिल हुए। करीब एक घंटे चली इस बैठक को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद जदयू की रणनीति और संगठन को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण थी।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में पार्टी की आगे की राजनीतिक दिशा, विधायकों की भूमिका और बदलते हालात में जदयू की रणनीति पर चर्चा हुई। खास बात यह रही कि निशांत कुमार की मौजूदगी ने इस बैठक को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। लंबे समय से राजनीति से दूर रहने वाले निशांत कुमार का इस तरह सक्रिय होना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर जाने वाले हैं। वहां वे कई विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। माना जा रहा है कि राज्यसभा नामांकन के बाद यह उनका महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और जदयू के बीच नए सीएम के नाम पर लगातार बातचीत चल रही है।

ऐसे में बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, और सबकी नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

Trending News

मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM