NEET छात्रा केस: 11 दिन बाद भी CBI के हाथ खाली, 42 लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं मिला सुराग

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत और दुष्कर्म मामले की जांच अब भी कई सवालों के घेरे में है। Central Bureau of Investigation (CBI) ने केस टेकओवर करने के बाद अब तक छात्रा के परिजनों, एसआईटी सदस्यों, हॉस्टल कर्मियों समेत कुल 42 लोगों से पूछताछ की है।

NEET छात्रा केस: 11 दिन बाद भी CBI के हाथ खाली, 42 लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं मिला सुराग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 23, 2026, 9:04:00 AM

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत और दुष्कर्म मामले की जांच अब भी कई सवालों के घेरे में है। Central Bureau of Investigation (CBI) ने केस टेकओवर करने के बाद अब तक छात्रा के परिजनों, एसआईटी सदस्यों, हॉस्टल कर्मियों समेत कुल 42 लोगों से पूछताछ की है। जांच टीम तीन बार जहानाबाद, दो बार गयाजी और दो बार संबंधित हॉस्टल का दौरा कर चुकी है। बावजूद इसके, 11 दिन बीत जाने के बाद भी एजेंसी को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

जांच का सबसे अहम बिंदु छात्रा के कपड़ों पर मिला स्पर्म है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है, ऐसे में अब पूरा मामला डीएनए मिलान पर टिका हुआ है। इससे पहले एसआईटी ने 25 संदिग्धों का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए एफएसएल भेजा था, लेकिन किसी का भी डीएनए कपड़े पर मिले स्पर्म से मेल नहीं खाया। इससे जांच और उलझ गई है।

इसी बीच धमकी भरे पत्रों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। सीबीआई जांच के दौरान छात्रा के जहानाबाद स्थित घर पर दो बार धमकी भरा पत्र फेंका गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पत्र बरामद कर केस दर्ज किया। एफएसएल की प्राथमिक जांच में दोनों पत्र एक ही व्यक्ति द्वारा लिखे जाने की आशंका जताई गई है। अब पुलिस संदिग्धों की हैंडराइटिंग सैंपल लेने की तैयारी में है, ताकि पत्र लिखने वाले की पहचान की जा सके।

फिलहाल पूरा मामला डीएनए रिपोर्ट और धमकी पत्र की जांच पर निर्भर है। जब तक कपड़ों पर मिले स्पर्म का मिलान किसी संदिग्ध से नहीं होता, तब तक इस हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझना मुश्किल नजर आ रहा है।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM