मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर नीतीश कुमार-डिप्टी CM का बड़ा बयान, हॉस्पिटल हादसे की होगी जांच, निशांत ने साधी चुप्पी

बिहार के मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच करवाएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर नीतीश कुमार-डिप्टी CM का बड़ा बयान, हॉस्पिटल हादसे की होगी जांच, निशांत ने साधी चुप्पी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 12:58:00 PM

बिहार के मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच करवाएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने भी इस हादसे पर दुख जताया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस मामले में चुप्पी साध ली। बता दें कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।  

मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच करवाएगी और आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे के पीछे जो भी वजह सामने आएगी, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया। 

विजय चौधरी ने कहा कि किसी भी अस्पताल में इस प्रकार का हादसा होना कई सवाल खड़े करता है। सरकार यह जानने का प्रयास करेगी कि आग किन परिस्थितियों में लगी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में किसी स्तर पर चूक या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा है-राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना है।

इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हादसे में घायल हुए लोगों के त्वरित व समुचित उपचार के लिए सदर अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था की गई है। वहीं इस बड़े हादसे के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिना कुछ बोले पटना एयरपोर्ट से अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में सुबह करीब 3 बजे आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस हादसे में अब तक 20 से ज्यादा मरीजों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 20 से ज़्यादा मरीज़ घायल हुए हैं और उन्हें सुरक्षित रूप से इमारत से बाहर निकाल लिया गया है। कई गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों को पास के अस्पतालों में शिफ़्ट कर दिया गया है। इन मरीजों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है और ऐसे में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM