आनन-फानन में दिल्ली से पटना लौटे निशांत, क्या नीतीश कुमार ने फोन कर बेटे को बुलाया? अटकलें तेज

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी आग से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस बड़े हादसे के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिना कुछ बोले पटना एयरपोर्ट से अचानक दिल्ली निकल गए थे।

आनन-फानन में दिल्ली से पटना लौटे निशांत, क्या नीतीश कुमार ने फोन कर बेटे को बुलाया? अटकलें तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 05, 2026, 1:05:00 PM

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी आग से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस बड़े हादसे के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिना कुछ बोले पटना एयरपोर्ट से अचानक दिल्ली निकल गए थे। जिसको लेकर विपक्ष हमलावर थी और स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए थे। दिल्ली गए स्वास्थ्य मंत्री निशांत अब पटना लौट आए।  निशांत आनन-फानन में कल ही दिल्ली से पटना पहुंचे। फिर पटना के मेदांता अस्पताल में इलाजरत पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। इसके बाद से चर्चा का बाजार गरम है। चर्चा है कि विपक्ष के हमलों के बीच नीतीश कुमार ने उन्हें फोन कर वापस बुलाया।

दरअसल  स्वास्थ्य मंत्री निशांत के दिल्ली दौरे को लेकर बवाल मचा हुआ था। विपक्ष इसको लेकर सवाल उठा रही थी। तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने निशांत पर जमकर निशाना साधा था। सियासी गलियारे में चर्चा तेज है कि विपक्ष के हमलों के बीच नीतीश कुमार ने उन्हें फोन कर वापस बुलाया। निशांत ने मेदांता अस्पताल जाकर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने घटना की जांच और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की बात कही है।   

निशांत कुमार ने आज शुक्रवार मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि कल जो मुजफ्फरपुर में घटना घटी है वो काफी दुखद है। दिवंगत आत्माओं के लिए भगवान से शांति की प्रार्थना करता हूं। उनके परिजनों के लिए दुख का समय है। ईश्वर उन्हें ये दुख सहे की शक्ति दें। ये घटना के जो भी कारण हों, हम उसकी जांच करवाएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। 

इससे पहले गुरुवार को इस बड़े हादसे के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिना कुछ बोले पटना एयरपोर्ट से अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। संजय झा भी उनके साथ थे। संजय झा भी पत्रकारों के सवाल पर चुप्पी साधते हुए आगे बढ़ गए। इसको लेकर राजद ने निशांत कुमार पर निशाना साधा और स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए थे। 

बता दें की गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में अचानक आग गई थी।  जिससे वहां भर्ती करीब 20 मरीज बुरी तरह झुलस गए। घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया और साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM