मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगापथ पर किए जा रहे सौंदर्गीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जे०पी० गंगापथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधा रोपण एवं सौंदर्गीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगापथ पर किए जा रहे सौंदर्गीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 09, 2026, 2:06:00 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जे०पी० गंगापथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधा रोपण एवं सौंदर्गीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराएं। यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। जे०पी० गंगा पथ पर पार्क विकसित होने से हरियाली बढ़ेगी साथ ही यहां आनेवाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। इस काम को जल्द पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधारोपण होने से यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा। जे०पी० गंगापथ एक अद्भुत परियोजना है जिसका सौंदर्याकरण बेहतर ढंग से कराया जा रहा है। आनेवाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। जे०पी० गंगा पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन भी जरूरी है, इसका पूरा ध्यान रखें।

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश परासर, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० एवं वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM