'लैंड फ़ॉर जॉब' मामले में लालू यादव परिवार के सदस्यों पर आरोप तय होने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, 'कानून के हाथ लंबे होते हैं' ‎

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। देश में कानून सबसे बड़ा है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उस पर कानून अपना काम कर रहा है। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा, तो कोर्ट उस पर आरोप तय करेगा और उचित फैसला लेगा

'लैंड फ़ॉर जॉब' मामले में लालू यादव परिवार के सदस्यों पर आरोप तय होने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष  संजय सरावगी ने कहा, 'कानून के हाथ लंबे होते हैं' ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 09, 2026, 1:43:00 PM

पटना: जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने के बाद बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लालू यादव परिवार के गुनाह की फ़ेहरिस्त लंबी होती जा रही है।  

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। देश में कानून सबसे बड़ा है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उस पर कानून अपना काम कर रहा है। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा, तो कोर्ट उस पर आरोप तय करेगा और उचित फैसला लेगा। कानून इस देश का सबसे बड़ा है। इसलिए जिन लोगों ने घोटाला किया है, भ्रष्टाचार किया है, निश्चित रूप से कानून उस तक पहुंचेगा।  

‎उन्होंने कहा कि जमीन के बदले नौकरी के मामले में कोर्ट ने भी माना है कि एक व्यापक आपराधिक साजिश के तहत अपराध को अंजाम दिया गया है।  

‎उन्होंने आगे कहा, "15 साल के 'जंगलराज' में बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए, जिसके कारण हजारों करोड़ रुपए लालू परिवार के पास गए, जिससे बिहार का विकास बाधित हुआ। इन घोटालों से बिहार बहुत बदनाम भी हुआ है। रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने जो घोटाला किया, वह राष्ट्रव्यापी था। बिहार में इन लोगों ने कई घोटाले किए।"  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लालू परिवार की वजह से बिहार को बड़ी बदनामी मिली थी। बिहार की जनता समझती है कि 15 साल में बिहार की बदनामी और विकास न होना राजद के शासनकाल के कारण हुआ।  

‎अदालत ने भी माना कि लालू यादव का पूरा परिवार राजनीतिक-आपराधिक सिंडिकेट चलाता है। पूरा परिवार अकूत संपत्ति बनाने का टूल समझकर राजनीति करता रहा है। इस परिवार ने बिहार के सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाई है। बिहार की गरीब जनता को लूटा है।  

‎बिहार की जनता 'जंगलराज' स्थापित करने वाली भ्रष्टाचारी पार्टी और परिवार को अब कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले भी लालू यादव चारा घोटाला में सजा पा चुके हैं।  

Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM