लालू-तेजस्वी पर रोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप? संजय यादव-सुनील सिंह को लेकर सनसनीखेज खुलासा

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी आरजेडी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज पर तीखा हमला बोला है।

लालू-तेजस्वी पर रोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप? संजय यादव-सुनील सिंह को लेकर सनसनीखेज खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 1:15:00 PM

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी आरजेडी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल में अब पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है? रोहिणी आचार्य ने सारण के राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव के निष्कासन का विरोध किया है। साथ ही संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज पर तीखा हमला बोला है और उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-क्या पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने, पार्टी के लिए मजबूती एवं ईमानदारी से काम करने वालों के लिए अब जगह नहीं बची है राष्ट्रीय जनता दल में ? अनुशासनहीनता के झूठे आरोप गढ़ कर सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव का  छहः वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासन उन लोगों के द्वारा की गयी दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई है।  जो पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं, पार्टी में रहते हुए पार्टी और संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।

रोहिणी आचार्य आगे लिखती हैं-सारण का पूरा जिला संगठन वैसे लोगों के कब्जे में है जो कहने को तो पार्टी में हैं, मगर हकीकत में विरोधियों के इशारे पर काम करते हैं, चुनाव में पार्टी विरोधी काम करते हैं।

सारण का हर एक विधायक, हर पार्टी पदाधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय है और जो लोग पार्टी की भलाई के लिए जनता के बीच जाते हैं। पार्टी से जुड़े लोगों-कार्यकर्ताओं-समर्थकों के सुख-दुःख को साझा करते हैं, उनको ही ये निष्क्रिय एवं साजिश करने वाले लोग टारगेट करते हैं।

संजय यादव और एमएलसी सुनील सिंह पर हमला बोलते हुए रोहिणी ने लिखा है-संजय यादव या उसके ही जैसे लोगों पर सवाल उठाने वालों पर ही अगर कार्रवाई करनी है, तो सबसे पहले मुझ पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाएं , मैं आज भी पार्टी में हूं और पार्टी को संजय यादव, रमीज, सुनील सिंह जैसे लोगों के चुंगल से छुड़ाने के लिए लगातार अपनी आवाज उठा रही हूं, आगे भी उठाती रहूंगी। 

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा है-मैं लालू जी की बेटी हूं कभी गलत के सामने घुटने नहीं टेकूंगी और मेरा साथ देने वाले लोग भी किसी निष्कासन की कार्रवाई की परवाह किए बिना मेरे साथ मजबूती से खड़े ही रहेंगे।  फिर से दुहराती हूं नाहक ही किसी निर्दोष, ईमानदार, जमीनी कार्यकर्त्ता, जिला स्तर के किसी पदाधिकारी को टारगेट किया जाना सरासर गलत और पार्टी के हित में नहीं है।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM