जेपी गंगा पथ का विस्तार तय, बक्सर से फरक्का तक गंगा कॉरिडोर पर सरकार का बड़ा प्लान

पटना शहर में गंगा किनारे बना आधुनिक जेपी गंगा पथ जिसे लोग मरीन ड्राइव के नाम से भी जानते हैं, अब और आगे तक विस्तारित किया जाएगा

जेपी गंगा पथ का विस्तार तय, बक्सर से फरक्का तक गंगा कॉरिडोर पर सरकार का बड़ा प्लान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 25, 2026, 2:45:00 PM

पटना शहर में गंगा किनारे बना आधुनिक जेपी गंगा पथ जिसे लोग मरीन ड्राइव के नाम से भी जानते हैं, अब और आगे तक विस्तारित किया जाएगा। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। सदस्य मितलेश तिवारी ने सरकार से पूछा कि पटना से भागलपुर तक प्रस्तावित जेपी गंगा कॉरिडोर के तहत कोईलवर तक काम से लोग खुश हैं, लेकिन कोईलवर से आगे बक्सर तक विस्तार की क्या योजना है? क्या सरकार के पास कोई ठोस प्रस्ताव है?

इस पर पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार गंगा किनारे सड़क और जलमार्ग को जोड़कर एक बड़े विजन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोग मरीन ड्राइव देखने के लिए मुंबई जाते थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में ही उसी तर्ज पर जेपी गंगा पथ का निर्माण कराया, जिससे राजधानी की तस्वीर बदल गई है।

मंत्री ने बताया कि यह परियोजना सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे राष्ट्रीय जलमार्ग से भी जोड़ा जा रहा है। गंगा जलमार्ग को वाराणसी से लेकर फरक्का तक विकसित करने की योजना है। खास तौर पर मिर्जा चौकी, जो साहिबगंज बॉर्डर पर स्थित है, तक जलमार्ग को प्रभावी रूप से संचालित करने की परिकल्पना की गई है। जब गंगा में बड़े जहाजों का परिचालन सुचारु रूप से होगा, तब लॉजिस्टिक्स और माल परिवहन को बड़ा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की दीर्घकालिक योजना बक्सर से फरक्का तक गंगा किनारे सड़क और जलमार्ग आधारित विकास को आगे बढ़ाने की है। फिलहाल प्राथमिकता वर्तमान निर्माण कार्यों को पूरा करने की है, उसके बाद चरणबद्ध तरीके से विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि जेपी गंगा पथ के बनने से पटना में ट्रैफिक दबाव कम हुआ है और लोगों को एक तेज वैकल्पिक मार्ग मिला है। दीघा से लेकर पटना सिटी तक इसके कई हिस्से बन चुके हैं और आगे विस्तार प्रस्तावित है। सरकार का मानना है कि सड़क और जलमार्ग के संयुक्त विकास से बिहार में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM