JDU में भूचाल, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से बाहर निकाला, नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में हलचल तेज है। पार्टी नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह उर्फ अरविंद कुमार सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।

JDU में भूचाल, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से बाहर निकाला, नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 5:57:00 PM

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में हलचल तेज है। प्रदेश कमेटी में जगह नहीं मिलने पर कई नेता नाराज बताए जा रहे  हैं।  इस बीच जदयू से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह उर्फ अरविंद कुमार सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। छोटू सिंह को छह सालों के लिए जदयू से निष्कासित कर दिया गया है।

पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह उर्फ अरविंद कुमार सिंह  को जदयू से निष्कासित किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से लेटर जारी किया गया है। उमेश कुशवाहा  ने बताया कि दल विरोधी आचरण को देखते हुए छोटू सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह सालों के लिए बाहर कर दिया गया है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को जानकारी दे दी है।  

बताया जा रहा है कि हालिया विवाद के बाद पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को जदयू से निष्कासित करने का फैसला लिया गया है। जेडीयू में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से पार्टी में अंदरूनी नाराजगी की चर्चा थी। इसी दौरान पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ छोटू सिंह की तीखी बहस हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां वह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के सामने नाराजगी जताते नजर आए थे। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला किया।

जेडीयू की ओर से जारी में कहा गया है कि अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह दल विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इसी कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। आदेश की प्रतियां पार्टी के सभी संबंधित पदाधिकारियों और संगठनात्मक इकाइयों को भेज दी गई हैं। ऐसे में जदयू की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। इस फैसले के बाद जदयू में हलचल तेज है।  








Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM