जमाबंदी वेरिफिकेशन को लेकर बिहार में तैनात हुए 15 बड़े अधिकारी, जानिए किन्हें मिला किस जिले का प्रभार

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की जमाबंदी सत्यापन की जिम्मेवारी विभाग के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। इसे अभियान का दर्जा दिया गया है।

जमाबंदी वेरिफिकेशन को लेकर बिहार में तैनात हुए 15 बड़े अधिकारी, जानिए किन्हें मिला किस जिले का प्रभार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 09, 2026, 11:34:00 AM

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की जमाबंदी सत्यापन की जिम्मेवारी विभाग के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। इसे अभियान का दर्जा दिया गया है। सभी नामित पदाधिकारी 10 जनवरी तक अपने लिए आवंटित जिला मुख्यालय में शिविरों के माध्यम से जमाबंदी दावों के सत्यापन की निगरानी करेंगे।

इसको लेकर विभाग ने एक विस्तृत कार्यालय आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें स्थल पर जाकर प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण करने का दायित्व दिया गया है। सरकार का उद्देश्य भूमि अभिलेखों को अद्यतन, सटीक और पूरी तरह पारदर्शी बनाना है, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

यह विशेष अभियान मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में 30 दिसंबर 2025 को आयोजित एग्रीस्टैक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में चलाया जा रहा है। कृषि विभाग, बिहार के पत्र के अनुसार 06 से 08 जनवरी तथा 18 से 21 जनवरी 2026 की अवधि में यह सघन अभियान पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों से जुड़े भूमि अभिलेखों का त्वरित सत्यापन, त्रुटियों का निराकरण और डिजिटल डेटाबेस को मजबूत करना है।

अभियान के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कुल 15 वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभार सौंपा है। निदेशक, चकबंदी राकेश कुमार को मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष सचिव अरूण कुमार सिंह रोहतास, कैमूर और बक्सर जिलों में अभियान की निगरानी करेंगे।

वहीं निदेशक, भू-अर्जन  कमलेश कुमार सिंह को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल को पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक निदेशक-सह-अपर सचिव आजीव वत्सराज दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में सत्यापन कार्य की निगरानी करेंगे। 

विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर को बेगूसराय और खगड़िया जिलों का प्रभार सौंपा गया है, जबकि विशेष कार्य पदाधिकारी सुधा रानी सारण और गया जिलों में अभियान का पर्यवेक्षण करेंगी। बिहार सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग, पटना की उप-निदेशक मोना झा को पटना और जहानाबाद जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। उप-सचिव डॉ. सुनील कुमार भागलपुर, मुंगेर और बांका जिलों में अभियान की निगरानी करेंगे। वहीं उप-सचिव संजय कुमार सिंह गोपालगंज और सिवान जिलों में कार्य की प्रगति का निरीक्षण करेंगे।

इसके अतिरिक्त सहायक निदेशक, कृषि गणना अमरेन्द्र कुमार को जमुई, शेखपुरा और लखीसराय, विशेष कार्य पदाधिकारी सोनी कुमारी को वैशाली और अरवल, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के विशेष कार्य पदाधिकारी नवाजिश अख्तर को नालंदा, नवादा और औरंगाबाद तथा सहायक निदेशक, कृषि गणना  सुमित कुमार आनंद को सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जिलों का प्रभार सौंपा गया है। सहायक निदेशक, कृषि गणना सुधांशु शेखर मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिलों में अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे।

विभागीय निर्देश के अनुसार सभी नामित पदाधिकारी 07 से 10 जनवरी तक अपने-अपने आवंटित जिला मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शिविरों के माध्यम से किसानों के जमाबंदी दावों के सत्यापन की निगरानी की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM