IGIMS में होगा विधायक कोटा! मंगल पांडेय बोले- चन्द्रशेखर जी हर महीने पैरवी करते हैं

बिहार विधान सभा के शुक्रवार के सत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। मुद्दा था राजधानी स्थित IGIMS में इलाज और बेड की उपलब्धता

IGIMS में होगा विधायक कोटा! मंगल पांडेय बोले- चन्द्रशेखर जी हर महीने पैरवी करते हैं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 20, 2026, 12:08:00 PM

बिहार विधान सभा के शुक्रवार के सत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। मुद्दा था राजधानी स्थित IGIMS में इलाज और बेड की उपलब्धता। सवाल-जवाब के बीच तर्क, तीखे बयान और हल्के-फुल्के व्यंग्य ने सदन का माहौल गर्म भी किया और मुस्कुराने पर भी मजबूर किया।

जदयू के सकरा विधायक आदित्य कुमार ने IGIMS में ‘विधायक कोटा’ की मांग उठाते हुए कहा कि कई बार फोन करने के बावजूद मरीजों को बेड नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सिफारिश के बाद भी अगर मरीजों को जगह नहीं मिले, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने जवाब देते हुए कहा कि जब बेड खाली रहेंगे तभी मरीजों को जगह मिल पाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायकों के आग्रहों को प्राथमिकता से देखा जाता है। साथ ही भरोसा दिलाया कि IGIMS में जल्द ही 2400 नए बेड जोड़े जाएंगे, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

बहस के दौरान राजद विधायक चन्द्रशेखर ने AIIMS Patna का जिक्र करते हुए पूछा कि जब वहां विधायकों को कुछ विशेष सुविधाएं मिलती हैं, तो क्या IGIMS में भी ऐसी व्यवस्था हो सकती है। इस पर मंत्री मंगल पांडेय ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि “चन्द्रशेखर जी हर महीने पैरवी करते हैं—सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक उनकी बात सुनता हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि फोन पर कही गई बातें अगर सदन में बता दी जाएं तो राजद को बुरा लग सकता है।

इसी बीच मंत्री Vijay Kumar Chaudhary ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को भी ईर्ष्या हो रही है। माहौल तब हल्का हो गया जब राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मजाक में कहा—“चन्द्रशेखर जी के पास भाभी जी का नंबर तो नहीं? क्योंकि हमारी तो सुनी नहीं जाती।”

Trending News

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार
मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार
Jul 19, 2026, 2:43:00 PM
किराना दुकानदार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET में लहराया परचम
किराना दुकानदार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET में लहराया परचम
Jul 19, 2026, 2:35:00 PM
नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग
नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 19, 2026, 2:24:00 PM
पटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली, कई घायल
पटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली, कई घायल
Jul 19, 2026, 2:18:00 PM
कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jul 19, 2026, 2:08:00 PM
जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा
जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा
Jul 19, 2026, 2:03:00 PM
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे
Jul 19, 2026, 1:54:00 PM
बोकारो: जेपीएससी पर भाजपा का आंदोलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट पर भी उठे सवाल
बोकारो: जेपीएससी पर भाजपा का आंदोलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट पर भी उठे सवाल
Jul 19, 2026, 11:05:00 AM
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 4380 परीक्षार्थी होंगे शामिल
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 4380 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Jul 19, 2026, 10:57:00 AM
हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे
हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे
Jul 19, 2026, 10:38:00 AM