देवा गुप्ता को हाईकोर्ट से राहत, इनाम और सख्त कार्रवाई पर लगी रोक

मोतिहारी से राजद के पूर्व प्रत्याशी और नगर निगम मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है।

देवा गुप्ता को हाईकोर्ट से राहत, इनाम और सख्त कार्रवाई पर लगी रोक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 02, 2026, 4:13:00 PM

मोतिहारी से राजद के पूर्व प्रत्याशी और नगर निगम मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। पटना उच्च न्यायालय ने देवा गुप्ता पर की जाने वाली किसी भी सख्त कार्रवाई और उन पर घोषित एक लाख रुपए के इनाम पर सुनवाई पूरी होने तक रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई फिलहाल रुक गई है

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने 20 दिसंबर को जिले के 100 कुख्यात अपराधियों की सूची जारी की थी। इस सूची में जमीन माफिया, शराब तस्कर, हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों के नाम थे। देवा गुप्ता का नाम इस सूची में पहले नंबर पर था। पुलिस के अनुसार, उन पर कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से दो मामलों में उन्हें फरार बताया गया था।

इस बीच देवा गुप्ता ने पटना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। जस्टिस संजय कुमार की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद पुलिस को निर्देश दिया कि वे बिना कोर्ट की अनुमति के गिरफ्तारी न करें। कोर्ट ने अगली सुनवाई 15 दिनों में निर्धारित की है।

देवा गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर मोतिहारी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। मोतिहारी पुलिस का कहना है कि उनका अपराध रिकॉर्ड लंबा और खतरनाक है। उन पर चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और जमीन विवाद में हिंसा जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस का दावा है कि उनका संगठित गिरोह इलाके में दहशत का राज चला रहा है।

Trending News

गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM