“हैप्पी बर्थडे मां” — राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव का भावुक संदेश, कहा: आप ही परिवार की आत्मा हैं

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आज 67वां जन्मदिन है। राबड़ी आवास पर सुबह से ही राजद कार्यकर्ता और राजद नेता पहुंच रहे हैं और राबड़ी देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं

“हैप्पी बर्थडे मां” — राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव का भावुक संदेश, कहा: आप ही परिवार की आत्मा हैं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 01, 2026, 2:40:00 PM

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आज 67वां जन्मदिन है। राबड़ी आवास पर सुबह से ही राजद कार्यकर्ता और राजद नेता पहुंच रहे हैं और राबड़ी देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच लालू यादव के बड़े बेटे और जजद प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी मां राबड़ी देवी के साथ कई तस्वीरों को शेयर करते हुए अंग्रेजी में एक भावुक पोस्ट साझा किया है। तेज प्रताप यादव ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो, मां। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हंसी, हर प्रार्थना, हर उस पल के पीछे आप ही हैं जो घर जैसा लगता है। यह ज़िंदगी जो हम जीते हैं – गर्मजोशी भरी, अधूरी, प्यार से भरी हुई, यह सब आपकी वजह से है। आपने इसे तब संभाला जब हमें पता भी नहीं था कि संभालना क्या होता है।

उन्होंने आगे लिखा कि, आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपने बिना कुछ गिने दिया, बिना किसी शर्त के प्यार किया, और तब भी मज़बूत बनी रहीं जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना मुश्किल था। कहते हैं कि जब भगवान हर जगह नहीं हो सकते, तो वे मां को भेजते हैं। और हम सब बहुत खुशकिस्मत हैं क्योंकि हमारे पास आप हैं।

गौरतलब है कि अनुष्का यादव प्रकरण सामने आने के बाद राजद सुप्रीम लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद से वह अपने परिवार से दूर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी खुद की एक पार्टी बनाई, जिसका नाम जनश्क्ति जनता दल है। उन्होंने महुआ से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा

Trending News

तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM