पटना में H5N1 बर्ड फ्लू का खतरा, 7 दिन के लिए बंद हुआ पटना जू, अस्पताल हाई अलर्ट पर

पटना में बर्ड फ्लू का खतरा अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। राजधानी के पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और Patna High Court परिसर में कौवों और मुर्गियों की अचानक मौत के बाद H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

पटना में H5N1 बर्ड फ्लू का खतरा, 7 दिन के लिए बंद हुआ पटना जू, अस्पताल हाई अलर्ट पर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 27, 2026, 7:01:00 PM

पटना में बर्ड फ्लू का खतरा अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। राजधानी के पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और Patna High Court परिसर में कौवों और मुर्गियों की अचानक मौत के बाद H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और एहतियातन प्रभावित इलाकों के एक किलोमीटर दायरे को संक्रमित घोषित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 4575 मुर्गियों को मारा है। इसके साथ ही 9662 अंडों और 530 किलो दाना को भी नष्ट कर दिया गया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से सावधानी के तहत उठाया गया है।

एहतियातन जू-सेक्टर पार्क और Sanjay Gandhi Biological Park यानी पटना जू को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। पार्क में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विशेषज्ञों के अनुसार H5N1 बर्ड फ्लू को बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है। हालांकि अभी तक शहर में किसी इंसान के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।

पटना के सिविल सर्जन योगेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि जहां-जहां मामले सामने आए हैं, वहां लगभग 10 हजार की आबादी के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और यह जांच रही हैं कि किसी को सांस से जुड़ी समस्या तो नहीं है। संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

फिलहाल प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी और सर्वे जारी है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और आगे मिलने वाले निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Trending News

शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
Jul 18, 2026, 5:57:00 PM
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
Jul 18, 2026, 5:42:00 PM
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP,  इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP, इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
Jul 18, 2026, 5:35:00 PM
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
Jul 18, 2026, 5:23:00 PM
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
Jul 18, 2026, 5:01:00 PM
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 4:58:00 PM
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026, 4:46:00 PM
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
Jul 18, 2026, 4:18:00 PM