दिल्ली: लिफ्ट में तेजस्वी- तेजप्रताप की मुलाकात, लेकिन नहीं हुई दोनों भाइयों में बात

लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में एक अजीबोगरीब तस्वीर देखने को मिली. यहां तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की मुलाकात हुई,

दिल्ली: लिफ्ट में तेजस्वी- तेजप्रताप की मुलाकात, लेकिन नहीं हुई दोनों भाइयों में बात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 09, 2026, 1:32:00 PM

लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में एक अजीबोगरीब तस्वीर देखने को मिली. यहां तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की मुलाकात हुई, लेकिन दोनों भाइयों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. यह तस्वीर वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच रही थी.

कोर्ट रूम पर पहुंचने के दौरान इत्तेफाक से तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव एक ही लिफ्ट में सवार होकर ऊपर के फ्लोर पर जा रहे थे. लिफ्ट में दोनों भाई एक साथ थे, दोनों ने तिरछी नजरों से एक दूसरे को देखा, लेकिन दोनों के बीच एक लब्ज भी बातचीत नहीं हुई. लिफ्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच प्रणाम-नमस्ते की औपचारिकता तक नहीं हुई.

सुनवाई में शामिल होने के लिए आज तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और मीसा भारती कोर्ट पहुंची थीं। इस दौरान तेजप्रताप यादव की ना तो तेजस्वी से बात की ना मीसा भारती से। तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा भारती की एक तस्वीर सामने आई है।

इस तस्वीर में तेजप्रताप काफी गुस्से में दिख रहे हैं। उन्हें एक वकील ने पकड़ रखा है। तेजप्रताप को सामने तेजस्वी खड़े हैं। उनके पीछे मीसा भारती हैं।

बताया जाता है कि, कोर्ट पहुंचने के बाद तेजस्वी और तेजप्रताप को फर्स्ट फ्लोर पर जाना था।

इत्तफाक से दोनों एक ही लिफ्ट में घुस गए। लिफ्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि, दोनों ने तिरछी नजरों से एक दूसरे को देखा, लेकिन दोनों भाइयों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। ये तस्वीर लिफ्ट से निकलने के बाद की बताई जा रही है।

दो दिन पहले तेजप्रताप यादव ने कहा था कि उनके घर में मकर संक्रांति के मौके पर ओयोजित होने वाले चूड़ा दही भोज में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित किया जाएगा. अब तक तेजप्रताप यादव मकर संक्रांति भोज के लिए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत कई एनडीए नेताओं को आमंत्रण पत्र देने की तस्वीर जारी कर चुके हैं, लेकिन छोटे भाई तेजस्वी यादव या परिवार के किसी दूसरे सदस्य को आमंत्रण पत्र देने की तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है.

Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM