एआई समिट में विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस का कपड़े उतार कर किया गया प्रदर्शन शर्मनाक: संजय सरावगी

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन करने की

एआई समिट में विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस का कपड़े उतार कर किया गया प्रदर्शन शर्मनाक: संजय सरावगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 20, 2026, 4:34:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन करने की घटना की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य देश का अपमान करने वाला है, जिसे देश खासकर देश का जेन - जी कभी माफ नहीं करेगा।  

उन्होंने कहा कि एक ओर पूरी दुनिया भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में एक उभरते हुए वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को बदनाम करने का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस का 'बिना शर्ट' वाला यह भद्दा प्रदर्शन केवल एक विरोध नहीं, बल्कि वैश्विक नेताओं और दिग्गजों के सामने भारत को शर्मिंदा करने की एक सोची-समझी साजिश है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने पूरी दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करने की सक्रिय कोशिश की है। इन हरकतों का एकमात्र कारण यह है कि राहुल गांधी भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली वर्तमान कांग्रेस उन तरीकों से काम करती दिख रही है जो भारत के दुश्मनों के हितों को पूरा करते हैं।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत की सफलता का विरोध करना और उसकी सुरक्षा पर सवाल उठाने का कांग्रेस का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। जब पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व की सराहना करती है, तब कांग्रेस के पास केवल आलोचना ही होता है। 'ऑपरेशन सिंदूर', सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और डोकलाम विवाद के दौरान कांग्रेस ने भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई पर सवाल उठाकर उनका अपमान किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के इशारे पर किया गया है। आज भारत G20 और एआई समिट जैसे वैश्विक सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है - यह एक ऐसा बदलाव है जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है। इस समिट में 100 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक राष्ट्राध्यक्ष, एआई विशेषज्ञों और शीर्ष कंपनियों के CEO ने भारत की पहल, तकनीकी नवाचार और नेतृत्व की सराहना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि ऐसा काम वही पार्टी कर सकती है, जिसकी नीयत और नीति देशविरोधी है। जब भी भारत का सम्मान होता है और देश ऊपर बढ़ता है, तब राहुल गांधी और वाड्रा परिवार को मिर्ची लगती है। इसी कारण वे अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत का अपमान करने वाला कृत्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को इस घटना के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

Trending News

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार
मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार
Jul 19, 2026, 2:43:00 PM
किराना दुकानदार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET में लहराया परचम
किराना दुकानदार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET में लहराया परचम
Jul 19, 2026, 2:35:00 PM
नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग
नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 19, 2026, 2:24:00 PM
पटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली, कई घायल
पटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली, कई घायल
Jul 19, 2026, 2:18:00 PM
कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jul 19, 2026, 2:08:00 PM
जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा
जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा
Jul 19, 2026, 2:03:00 PM
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे
Jul 19, 2026, 1:54:00 PM
बोकारो: जेपीएससी पर भाजपा का आंदोलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट पर भी उठे सवाल
बोकारो: जेपीएससी पर भाजपा का आंदोलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट पर भी उठे सवाल
Jul 19, 2026, 11:05:00 AM
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 4380 परीक्षार्थी होंगे शामिल
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 4380 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Jul 19, 2026, 10:57:00 AM
हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे
हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे
Jul 19, 2026, 10:38:00 AM