सीएम सम्राट ने सड़कों को दुरुस्त और चौड़ीकरण के दिए निर्देश, ग्रामीण कार्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक

ग्रामीण कार्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर सीएम ने अधिकारियों को तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क, सुगम आवागमन एवं समावेशी विकास हेतु सड़क अवसंरचना को और सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।

सीएम सम्राट ने सड़कों को दुरुस्त और चौड़ीकरण के दिए निर्देश, ग्रामीण कार्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 4:16:00 PM

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की।   ग्रामीण कार्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर सीएम ने अधिकारियों को तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क, सुगम आवागमन एवं समावेशी विकास हेतु सड़क अवसंरचना को और सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। वहीं सीएम ने पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सड़क और पुल सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिया।

आज संकल्प सभागार, लोकसेवक आवास में सीएम सम्राट चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। ग्रामीण सड़क एवं पुल अवसंरचना से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएम ने पूर्व से निर्मित ग्रामीण सड़कों का नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यकतानुसार सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

बढ़ते यातायात एवं आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए। सीएम ने महत्वपूर्ण एवं जन-उपयोगी नए पथों, पुलों एवं पहुंच पथों के निर्माण कार्य में तेजी लाने का  निर्देश दिया। नई सड़क परियोजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

वहीं पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को सड़कों और पुलों को रखरखाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नियमित निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट करने को भी कहा। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। सीएम ने राज्य के अधीन सभी सड़कों एवं पुलों का गुणवत्तापूर्ण रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

बैठक में प्रमुख निर्णय किए गए...

-पूर्व से निर्मित ग्रामीण सड़कों का नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यकतानुसार सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।

-बढ़ते यातायात एवं आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण के निर्देश।

-महत्वपूर्ण एवं जन-उपयोगी नए पथों, पुलों एवं पहुंच पथों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

-नई सड़क परियोजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश।

-ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क, सुगम आवागमन एवं समावेशी विकास हेतु सड़क अवसंरचना को और सशक्त बनाने पर विशेष बल।


Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM