CM सम्राट चौधरी छोड़ेंगे पुराना बंगला, सीएम आवास को लेकर बड़ा आदेश, अब राबड़ी देवी खाली करेंगी बंगला?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब 1 अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास में ही रहेंगे। सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग तक आवास विस्तार का पुराना आदेश निरस्त कर दिया है।

CM सम्राट चौधरी छोड़ेंगे पुराना बंगला, सीएम आवास को लेकर बड़ा आदेश, अब राबड़ी देवी खाली करेंगी बंगला?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 6:24:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब 1 अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास में ही रहेंगे। सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग तक आवास विस्तार का पुराना आदेश निरस्त कर दिया है। पहले दोनों परिसरों को मिलाकर एकीकृत मुख्यमंत्री आवास बनाने का आदेश दिया गया था। 5 देशरत्न मार्ग को सीएम आवास 1 अणे मार्ग के साथ विस्तारित अंश के रुप में  भवन निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित किया गया था। अब भवन निर्माण विभाग ने पिछले आदेश को निरस्त करते हुए 5 देशरत्न मार्ग को 1 अणे मार्ग अलग करने का आदेश जारी किया है।

अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केवल 1 अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास में ही निवास करेंगे और 5 देशरत्न मार्ग तक आवास विस्तार का पुराना आदेश निरस्त कर दिया गया है। नए आदेश के बाद 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न मार्ग अलग-अलग बंगले रहेंगे। भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश मे कहा गया है बिहार के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास '1, अणे मार्ग' (लोक सेवक आवास, अणे मार्ग), पटना का मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 

ताजा कार्यालय आदेश के अनुसार, यह प्रतिष्ठित सरकारी बंगला अब पूरी तरह से तैयार है। मरम्मत का काम खत्म होने के बाद अब इसे दोबारा मुख्यमंत्री के आवासन (रहने) के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने मरम्मत अवधि के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए अपने पुराने आदेश को अब वापस ले लिया है। 

हाल ही में राबड़ी देवी के बंगला विवाद को लेकर विपक्ष बार-बार 5 देश रत्न मार्ग और 1 अणे मार्ग को मिलाकर सीएम हाउस बनाने के फैसले पर सवाल उठा रहा था। जिसके बाद अब राज्य सरकार ने लोक सेवक आवास के विस्तार का फैसला वपास ले लिया है। अब चर्चा तेज हो गई है कि  राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करती हैं कि नहीं? बीते दिनों राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था।  

बता दें बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करने के लिए सरकार द्वारा अंतिम नोटिस दिया गया है। यह बंगला अब मंत्री नंदकिशोर राम को अलॉट किया गया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि वे किसी भी कीमत पर इसे नहीं छोड़ेंगी, जबकि सरकार ने उन्हें दूसरा बंगला भी दिया है। 

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM