चुनाव की घोषणा होते ही फॉर्म में लौटे लालूः X पर लिखा—‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी गर्मी तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने दो चरणों में वोटिंग की घोषणा की. जिसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर चुटकी लेते हुए कहा- “छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह!”

चुनाव की घोषणा होते ही फॉर्म में लौटे लालूः X पर लिखा—‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 07, 2025, 11:08:00 AM

बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ी हलचल मच गई जब चुनाव आयोग ने विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान होगा—पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तारीखों के ऐलान के कुछ ही देर बाद सियासी तापमान अचानक बढ़ गया। पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

इसी बीच, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सियासी माहौल में तड़का लगा दिया। उन्होंने लिखा—“छह और ग्यारह, NDA नौ दो ग्यारह!” यह एक छोटा सा वाक्य होते हुए भी गहरे राजनीतिक संदेश से भरा हुआ है। लालू यादव ने इन तारीखों के जरिये NDA पर व्यंग्य कसते हुए साफ संकेत दिया कि 6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद NDA का सफाया तय है।

लालू यादव का यह बयान आते ही बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई राजनीतिक विश्लेषक इसे लालू की आत्मविश्वास भरी चुनौती के रूप में देख रहे हैं। अपने चिर-परिचित व्यंग्यात्मक अंदाज में लालू ने एक बार फिर यह जता दिया है कि वे न सिर्फ राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं, बल्कि शब्दों के जरिये माहौल बनाने की कला में भी माहिर हैं। उनके “नौ दो ग्यारह” वाले इस बयान ने बिहार चुनावी जंग को और अधिक दिलचस्प और धारदार बना दिया है।

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM