CM सम्राट चौधरी ने की समीक्षा बैठक, सड़क और पुल सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को सड़कों और पुलों को रखरखाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

CM सम्राट चौधरी ने की समीक्षा बैठक, सड़क और पुल सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 2:41:00 PM

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सीएम ने सड़क और पुल सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सड़क-पुल निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं सीएम ने संकल्प सभागार, लोकसेवक आवास में ग्रामीण कार्य विभाग के साथ समीक्षात्मक बैठक की और ग्रामीण सड़क एवं पुल अवसंरचना से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को सड़कों और पुलों को रखरखाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नियमित निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट करने को भी कहा। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। सीएम ने राज्य के अधीन सभी सड़कों एवं पुलों का गुणवत्तापूर्ण रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

बैठक में सड़क एवं पुल परियोजनाओं के लिए धन की उपलब्धता में कोई कमी नहीं रहने देने पर जोर दिया गया। सभी पुलों का नियमित निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सुरक्षित, सुदृढ़ एवं आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। 

पथ निर्माण विभाग के साथ उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक कर विशेष निर्देश दिए

-सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

-राज्य के अधीन सभी सड़कों एवं पुलों का गुणवत्तापूर्ण रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश।

-सड़क एवं पुल परियोजनाओं के लिए धन की उपलब्धता में कोई कमी नहीं रहने देने पर जोर।

-सभी पुलों का नियमित निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश।

-मुंगेर (साफियाबाद)–बरियारपुर–घोरघट– सुल्तानगंज–भागलपुर–सबौर 4 लेन गंगा पथ परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉड (HAM) के तहत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

-सुरक्षित, सुदृढ़ एवं आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण हेतु सरकार प्रतिबद्ध।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM