BJP अध्यक्ष बनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, NDA विधायकों ने किया स्वागत

बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन पहली बार विधानसभा पहुंचे। एनडीए विधायकों ने उनका स्वागत किया। स्पीकर ने भी उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

BJP अध्यक्ष बनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, NDA विधायकों ने किया स्वागत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 10, 2026, 12:25:00 PM

बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन पहली बार विधानसभा पहुंचे। एनडीए विधायकों ने उनका स्वागत किया। स्पीकर ने भी उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

इधर, बजट सत्र के छठे दिन भी विपक्ष लॉ-एंड-ऑर्डर पर सरकार को घेरने की कोशिश में है। आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वे अपने विधानसभा क्षेत्र के मंदिरी इलाके पहुंचेंगे और मंदिरी नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. मंदिरी नाले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके पूरा होने पर इनकम टैक्स गोलंबर से काली मंदिर तक नई सड़क बनेगी. इससे पटना के इस इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी.

सोमवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया था. पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक रोड शो निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. बापू सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया. उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने और राष्ट्र पहले, स्वयं बाद का संदेश दिया

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM