बिहार MLC चुनाव: संजय झा और निशांत कुमार दिल्ली रवाना, सियासी हलचल तेज

बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव और उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं।

बिहार MLC चुनाव: संजय झा और निशांत कुमार दिल्ली रवाना, सियासी हलचल तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 04, 2026, 11:47:00 AM

बिहार विधान परिषद (MLC) की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव और उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के चार दिन बीतने के बाद भी अबतक किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। इतना ही नहीं किसी भी पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा तक नहीं की है। इस बीच नीतीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड (जदयू) में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विधान परिषद् चुनाव के लिए जदयू में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है। इन सबके बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री निशांत कुमार लेकर दिल्ली चले गए हैं। चर्चा है कि दिल्ली से आने के बाद ही उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा। संभावना है कि शुक्रवार शाम तक दोनों नेता पटना लौट जाएंगें। इसके बाद ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि निशांत कुमार का विधान परिषद् जाना तय माना जा रहा है। 

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के दिल्ली जाने को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इस मुलाकात के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि संजय झा और निशांत की दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। जहां एमएलसी चुनाव को लेकर बात हो सकती है। 

 बता दें कि नौ सीट में से चार सीट जदयू के खाते में जा सकता है। जदयू से गुलाम गौस, भीष्म सहनी, कुमुद वर्मा, और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। वहीं जिस एक सीट पर उपचुनाव होना है, उस पर नीतीश कुमार विधान परिषद् गए थे। फिलहाल जदयू में कुर्मी जाति से निशांत कुमार, कोईरी से राजीव कुमार सिंह, अति पिछड़ा समाज से ललन मंडल और अल्पसंख्यक समाज से आने वाले गुलाम रसूल बलियावी के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। 

बताते चलें कि बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर  नामांकन शुरू हो गया है। एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। शेष 9 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 9 जून को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून निर्धारित है। यदि आवश्यक हुआ, तो इन सभी सीटों के लिए 18 जून को सुबह से मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM