JDU के बाद BJP ने भी 4 एमएलसी उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, पावर स्टार पवन सिंह बनेंगे MLC

जनता दल यूनाइटेड के बाद अब बीजेपी ने भी एमएलसी चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम पावर स्टार पवन सिंह का है।

JDU के बाद BJP ने भी 4 एमएलसी उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, पावर स्टार पवन सिंह बनेंगे MLC
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 05, 2026, 6:49:00 PM

जनता दल यूनाइटेड के बाद अब बीजेपी ने भी एमएलसी चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम पावर स्टार पवन सिंह का है। बीजेपी ने इस बार पवन सिंह को भी एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पवन सिंह के अलावा बीजेपी ने बिहार बीजेपी में लंबे समय तक कार्यालय प्रभारी रहे संजय मयूख को एमएलसी उम्मीदवार बनाया। इसके साथ ही अनिल कुमार पाठक और शीला पंडित को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। 

पवन सिंह को राजपूत समाज से टिकट दिया गया है, जिससे पूर्वांचल और भोजपुरी बेल्ट में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता संजय मयूख को एक बार फिर मौका दिया गया है। उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार बनाया गया है। संजय मयूख कायस्थ समाज से आते हैं। अनिल ठाकुर और शीला पंडित को भी उम्मीदवार बनाया गया है। अनिल ठाकुर नाई (अति पिछड़ा वर्ग) समुदाय से आते हैं, जबकि शीला पंडित प्रजापति (कुम्हार) समाज से है।

बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। बीजेपी की इस सूची में दो सवर्ण और दो अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पार्टी की रणनीति को जातीय संतुलन के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी ने  सवर्ण और अति पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस बार सामाजिक समीकरणों को साधते हुए सभी प्रमुख वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।

इससे पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के बेटे व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्विवार्षिक चुनाव के उम्मीदवार होंगे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में लेटर जारी किया है। निशांत के अलावे भारती मेहता और ललन प्रसाद को भी कैंडिडेट बनाया गया है। पश्चिम चंपारण की रहने वाली शिवरानी देवी प्रजापति भी कैंडिडेट बनी है।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव को लेकर  नामांकन शुरू हो गया है। एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। शेष 9 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। इसके अगले दिन यानी 9 जून को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून निर्धारित है। यदि आवश्यक हुआ, तो इन सभी सीटों के लिए 18 जून को सुबह से मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM