बिहार की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भड़के IP गुप्ता, मंत्री के पति को पकड़कर बिहार लाने पर रखा 10 लाख का इनाम

उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक विवादित बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है

बिहार की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भड़के IP गुप्ता, मंत्री के पति को पकड़कर बिहार लाने पर रखा 10 लाख का इनाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 03, 2026, 12:33:00 PM

उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक विवादित बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। बिहार की महिलाओं को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद बिहार में साहू के खिलाफ इनाम तक घोषित कर दिया गया है। बिहार की सहरसा सीट से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के विधायक आईपी गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि उत्तराखंड के इस नेता को बिहार पकड़कर लाने वाले व्यक्ति को वे 10 लाख रुपये का इनाम देंगे।

इस बयान के बाद बिहार और उत्तराखंड दोनों राज्यों में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के 48 दिन बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी एक बार फिर सक्रिय नजर आए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बीजेपी नेता महिलाओं का वोट पहले 10 हजार रुपये में खरीदने की बात कर रहे थे और अब बिहार से 20 से 25 हजार रुपये में लड़कियां लाने की टिप्पणी कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर महिलाओं और बिहार के प्रति जहरीली सोच रखने का आरोप लगाया।

आरजेडी नेता कंचन यादव ने भी बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली दिए जाने के मामले में बीजेपी ने पूरे बिहार को बंद करवा दिया, लेकिन जब उत्तराखंड के एक मंत्री के पति बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सवाल पूछे जाने पर मुस्कुरा कर बिना जवाब दिए चले जाते हैं।

इस पूरे विवाद को लेकर उत्तराखंड में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। देहरादून और अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साहू के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्य के आवास का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान नारेबाजी, पुतला दहन और प्रतीकात्मक विरोध देखने को मिला।

फिलहाल यह विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और दोनों राज्यों की राजनीति में इसे लेकर सियासी घमासान तेज होता नजर आ रहा है।

Trending News

स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM