प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बोले– दलित होने के कारण भेदभाव झेला

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक रो पड़े। वे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई पर हुए हमले का जिक्र कर रहे थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बोले– दलित होने के कारण भेदभाव झेला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 07, 2025, 3:49:00 PM

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक रो पड़े। वे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई पर हुए हमले का जिक्र कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 'हमारे समाज से आने वाला कोई व्यक्ति आज न्यायमूर्ति है, यह हम लोगों के लिए गौरव का विषय है। मैं जानता हूं कि कितनी वेदना और पीड़ा से साथ इस ऊंचाई तक पहुंचने में समय लगता है।

इसके बाद जब एक्सेप्टेंस नहीं होता है तो अपने घर में रहकर भी आदमी अपमानित महसूस करता है। यह दलित होने के नाते इससे बड़ा कोई अनुभव हो ही नहीं सकता।'

उन्होंने आगे यह भी कहा कि 'मैं हमेशा इसे झेलता हूं। सदन के अंदर भी आज भी भेदभाव को झेल रहे हैं। कई ऐसी घटना हैं, जिसमें रोज पीटे जा रहे हैं। यह पीड़ा उन दलितों का है, जो गवई साहब का हमला अपने आप से जोड़कर देख रहा है।

इस कृत्य का हम विरोध करते हैं। इसके लिए हम आंदोलन करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति होता है, वहां कोई दलित, पिछड़ा नहीं होता है।'

राजेश राम ने कहा कि 'देश की सर्वोच्च संस्था और न्याय पद्धति का संचालन कर रहे मुख्य न्यायाधीश पर अपमानजनक हमला हुआ है। जिस तरह से मुख्य न्यायाधीश पर हमला किया गया है उसके लिए निंदा शब्द का उपयोग भी बहुत छोटा है।

मुझे सीधा-सीधा यह एहसास हो रहा है कि आज भी दलितों के लिए बीजेपी और RSS की गठबंधित सरकार में कोई जगह नहीं है। देश के सर्वोच्च संस्था, संविधान की रक्षा करने वाले मुख्य न्यायाधीश पर जो हमला करने का काम किया गया है, वह RSS और बीजेपी ही कर सकता है।'

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने CJI बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की थी। यह घटना उस समय हुई, जब सीजेआई की बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM