भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक ट्रायल कल, पटना और दिल्ली मेट्रो की टीम अलग-अलग स्पीड पर चलाकर देखेगी

मेट्रो परिचालन का ट्रायल गुरुवार को भूतनाथ स्टेशन और मलाही पकड़ी स्टेशन के बीच होगा। इस दौरान भूतनाथ स्टेशन से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच परिचालन बंद रहेगा

भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक ट्रायल कल, पटना और दिल्ली मेट्रो की टीम अलग-अलग स्पीड पर चलाकर देखेगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 25, 2026, 7:07:00 AM

मेट्रो परिचालन का ट्रायल गुरुवार को भूतनाथ स्टेशन और मलाही पकड़ी स्टेशन के बीच होगा। इस दौरान भूतनाथ स्टेशन से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच परिचालन बंद रहेगा। कारण, अभी एक ही मेट्रो ट्रेन है, जो भूतनाथ स्टेशन से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच चल रही है। इसी से ट्रायल होगा। 27 फरवरी से भूतनाथ से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच मेट्रो का परिचालन पूर्ववत होगा। पटना मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम को जांच के लिए 25 फरवरी को आना था। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से उस दिन नहीं आ रही है। गुरुवार को पटना मेट्रो और दिल्ली मेट्रो की टीम द्वारा ट्रायल किया जाएगा। अलग-अलग स्पीड पर चलाकर देखा जाएगा। सीएमआरएस की टीम मार्च में आएगी। इसके बाद उद्घाटन की तारीख तय होगी।

पटना मेट्रो के एमडी डॉ. संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने कहा कि अभी भूतनाथ से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच 3.45 किमी में मेट्रो का परिचालन हो रहा है। भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किमी में परिचालन की अंतिम तैयारी चल रही है। इसके बाद लोग मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो पर सफर करेंगे। इनके बीच पांच स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी में होंगे। खेमनीचक एलिवेटेड स्टेशन को एक्सचेंज स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां से कॉरिडोर 1 और कॉरिडोर 2 दोनों तरफ जाने वाली रूट की मेट्रो मिलेगी। इस कारण स्टेशन के निर्माण में समय लग रहा है। एजेंसी को तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने का टास्क दिया गया है।

शहर में 31.9 किमी मेट्रो लाइन का निर्माण होना है। इस पर 13,365 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार की हिस्सेदारी के अलावा जायका से लोन लिया गया है। दूसरे चरण में खेमनीचक से मीठापुर के बीच मेट्रो का परिचालन होगा। इसमें खेमनीचक, जगनपुरा, रामकृष्णानगर, मीठापुर स्टेशन शामिल हैं। इस एलिवेटेड रूट में बिजली का खंभा लगाने का काम शुरू किया गया है। जल्द ही ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM