नामांकन करने पहुंची तेजप्रताप की कैंडिडेट गिरफ्तार, डीएम ऑफिस के बाहर भागती दिखीं वीणा मानवी

तेजप्रताप यादव की पार्टी जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी को हिरासत में लिया गया है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की प्रत्याशी वीणा मानवी को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस समाहरणालय पहुंची है।

नामांकन करने पहुंची तेजप्रताप की कैंडिडेट गिरफ्तार, डीएम ऑफिस के बाहर भागती दिखीं वीणा मानवी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 2:01:00 PM

राजधानी पटना की सबसे हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। उपचुनाव की रणभेरी बजने के बाद आज नामांकन का अंतिम दिन है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। तेजप्रताप यादव की पार्टी जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी को हिरासत में लिया गया है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की प्रत्याशी वीणा मानवी को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस समाहरणालय पहुंची है। वीणा मानवी नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंची थीं।

गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि मुझे अभी बताया जा रहा कि मेरे नाम का वारंट इश्यू है। जबकि पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी न्यायालय के आदेश पर की गई है और इसका संबंध वर्ष 2009 में दर्ज एक पुराने धोखाधड़ी के मामले से है।

गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए वीणा मानवी ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक दबाव में की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है। वीणा मानवी ने कहा-यह सब बीजेपी करवा रही है। मैंने कोई क्राइम नहीं किया है। चुनाव में हार के डर से मुझे फंसाया जा रहा है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब चुनाव में देगी।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह कानूनी कार्रवाई बताया है। बताया जा रहा है कि वीणा मानवी के खिलाफ वर्ष 2009 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अदालत की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में ही यह गिरफ्तारी की गई है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का चुनाव या किसी राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। 

बता दें कि वीणा मानवी महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा के मुद्दों को मुखरता से उठाती हैं। वह महिला विकास मंच नाम का एनजीओ चलाती हैं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वीणा मानवी के फेसबुक पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं। सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि उनकी ग्राउंड पर भी मजबूत पकड़ है।

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM