बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज में शामिल हुए चर्चित शिक्षक रामांशु सर, प्रशांत किशोर 13 जुलाई को करेंगे नामांकन

जन सुराज के बांकीपुर से उम्मीदवार पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर 13 जुलाई को सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल करने जाएंगे। जन सुराज में शामिल हुए चर्चित शिक्षक रामांशु सर।

बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज में शामिल हुए चर्चित शिक्षक रामांशु सर, प्रशांत किशोर 13 जुलाई को करेंगे नामांकन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 4:45:00 PM

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पार्टी कार्यालय पटना में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के नामांकन को लेकर भी जानकारी दी। रामांशु सर के जन सुराज परिवार में औपचारिक रूप से शामिल होने की घोषणा करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा जन सुराज के बांकीपुर से उम्मीदवार पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर 13 जुलाई को सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल करने जाएंगे। हम सब भी स्काउट गाइड मैदान छज्जूबाग में सुबह 10 बजे इकट्ठा होंगे, वहां से अपने कार्यकर्ताओं समर्थकों के साथ प्रशांत जी को साथ में लेकर पटना समाहरणायल तक गांधी मैदान में जाएंगे। वहां पर जितनी भव्यता से हो सके हम नामांकान करवाएंगे।

बांकीपुर का कैंपेन पूरी रफ्तार के साथ सभी 422 बूथों और 24 वार्डों में चल रहा है: कुमार सौरभ

वहीं, जन सुराज के प्रवक्ता कुमार सौरभ ने बांकीपुर में जन सुराज की चुनावी तैयारी को लेकर कहा कि बांकीपुर का कैंपेन पूरी रफ्तार के साथ सभी 422 बूथों और 24 वार्डों में चल रहा है। जिस प्रकार से बांकीपुर से जनता का आशीर्वाद हमारे उम्मीदवार प्रशांत किशोर जी को मिल रहा है। बिहार के समक्ष और विशेष रुप से बांकीपुर की जनता स्वयं आगे है और स्वयं चुनाव लड़ रही है। ऐसा इसलिए है कि विगत सात महीनों में सम्राट चौधरी की सरकार का जो कार्यकाल है वह एक निरंकुश शासनकाल रहा है। बांकीपुर की जनता को यह एहसास हो रहा है कि बिहार की जनता का जिस प्रकार से समर्थन मिल रहा है इन्हें यह लगता है कि अगर प्रशांत किशोर जी जैसा नेता बिहार के विधानसभा में पहुंचते हैं तो बिहार के मुद्दों को प्रमुखता को मिलेगी। बिहार की विधानसभा में बिहार के मुद्दों को कोई नजरअंदाज नहीं कर पाएगा। यह चुनाव बिहार को एक नई राजनीतिक दिशा देने का चुनाव है। यह चुनाव कहीं न कहीं बिहार में जो एक राजनैतिक स्थिरता आ गई है उस पर एक नया जनादेश का चुनाव है। यह भाजपा से ज्यादा सम्राट चौधरी पर एक जनमत संग्रह है। 

जन सुराज में शामिल हुए रामांशु सर

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने रमांशु सर को पार्टी ज्वाइन कराते हुए कहा कि हमें बेहद खुशी है कि चुनाव के बाद पिछले 6-7 महीनों में जिस फेज से निकले हैं, उसके बावजूद बहुत सारे ऐसे बुद्धिजीवी और पढ़े लिखे लोग हैं जो लगातार जन सुराज के प्रति अपना आकर्षण बनाए हुए हैं और साथ आना चाहते हैं, इस मौके पर जाने माने बिहार के शिक्षक रामांशु सर का जन सुराज पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं। 

जन सुराज परिवार के सदस्य के तौर पर रामांशु सर के विचार-बुद्धि का पार्टी पूरा उपयोग करेगी: किशोर कुमार

वही, रमांशु सर के ज्वाइनिंग को लेकर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि आज मुख्यत: रामांशु सर पार्टी में शामिल हुए हैं, वह पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, लखनऊ विश्वविद्यालय से LLB किए हैं। जन सुराज पार्टी की यह ताकत है, बिहार में हो या बिहार के बाहर लोग हों जितने भी पढ़े लिखे समझदार लोग हैं उनको एक साथ लाकर बिहार को आगे बढ़ाने का लक्ष्य ही जन सुराज की ताकत है। जन सुराज परिवार के सदस्य के तौर पर इनके विचार का इनके बुद्धि का जन सुराज पूरा उपयोग करेगी और उनको आगे बढ़ाएगी।

जन सुराज सिर्फ चर्चा करता है कि बिहार के लोगों को जो हक मिलना चाहिए मिल रहा है कि नहीं: रामांशु

जन सुराज पार्टी ज्वाईन करने के बाद रामांशु सर ने कहा कि आज मैं विपक्ष का इकलौता चेहरा बनने वाले प्रशांत किशोर जी के इस अभियान में शामिल हो रहा हूं। निश्चित रुप से जब बिहार में चुनाव की बात होती है तो हर व्यक्ति जाति और धर्म की बात ही करता है, आज भी हम लोग इन सब से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। यहां तक की जब सीट बंटवारे या उम्मीदवार के चयन की भी जब बात होती है तो लोग यही कहते हैं कि कहां पर कितने लोग किस जाति के हैं। लेकिन जन सुराज पार्टी इन सब मुद्दों पर कभी चर्चा नहीं करती है। जन सुराज सिर्फ चर्चा करता है कि बिहार के लोगों को जो हक मिलना चाहिए मिल रहा है कि नहीं। हमें जो विकास चहिए मिल रहा है कि नहीं। मौके पर जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, पूर्व विधायक किशोर मुन्ना और रामांशु सर मौजूद रहें।




Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM