कोर्ट को उड़ाने की धमकी से टली बेल सुनवाई, जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। अब फिलहाल पप्पू यादव को पटना की बेऊर जेल में ही रहना होगा।

कोर्ट को उड़ाने की धमकी से टली बेल सुनवाई, जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 09, 2026, 12:10:00 PM

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। अब फिलहाल पप्पू यादव को पटना की बेऊर जेल में ही रहना होगा। दरअसल, पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से MP-MLA कोर्ट को खाली करा लिया गया, जिस वजह से आज जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। कोर्ट परिसर की तलाशी के बाद हालात सामान्य होने पर ही आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी कारण पप्पू यादव की बेल पर अब अगली तारीख का इंतजार करना होगा।

फिलहाल सांसद पप्पू यादव पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। जेल भेजे जाने से पहले उनका पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप कराया गया था। पीएमसीएच के अधीक्षक राजीव कुमार के अनुसार पप्पू यादव पूरी तरह फिट हैं। हालांकि, जब उन्हें बेऊर जेल ले जाया गया, उस वक्त वे एंबुलेंस में लेटे हुए नजर आए, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं।

इधर, पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा के समर्थन में सियासी माहौल लगातार गरम बना हुआ है। रविवार को पटना से लेकर दिल्ली तक जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ के पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर भी जलाए गए।

वहीं राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी पप्पू यादव के समर्थन और NEET छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में पीड़िता की मां और परिजन भी शामिल हुए। जंतर-मंतर पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और सरकार से न्याय की मांग की।

कुल मिलाकर, पप्पू यादव की जमानत टलने के साथ ही यह मामला अब और ज्यादा राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM