बच्चों में नशाखोरी पर सरकार सख्त, मंत्री अशोक चौधरी बोले– बड़े स्तर पर चलेगी जागरूकता मुहिम

बिहार विधान परिषद में युवाओं और बच्चों में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर सवाल उठा। जिसे लेकर सरकार ने अपनी गलती भी स्वीकार की

बच्चों में नशाखोरी पर सरकार सख्त, मंत्री अशोक चौधरी बोले– बड़े स्तर पर चलेगी जागरूकता मुहिम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 11, 2026, 4:11:00 PM

बिहार विधान परिषद में युवाओं और बच्चों में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर सवाल उठा। जिसे लेकर सरकार ने अपनी गलती भी स्वीकार की। सरकार ने नशाखोरी को जड़ से खत्म करने को लेकर बड़ा कदम उठाने का भी ऐलान किया। दरअसल, विधान परिषद में जेडीयू MLC रवीद्र प्रसाद सिंह ने युवाओं और बच्चों में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में सुखा नशा लगातार बढ़ रहा है ऐसे में सरकार ने जो आयोग गठन किया है उसे और अधिक सक्रिय होने और लोगों में जनजागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि जागरुकता अभियान को पड़े स्तर पर चलाया जाए। जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी खड़े हुए और उन्होंने कहा कि, शराबबंदी और पूर्ण नशाबंदी के लिए हम लोगों संकल्पित हैं। उन्होंने माना कि  बच्चों में सूखे नशे में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन हमारी सरकार, केंद्र सरकार और एजेंसियां इसको लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के माध्यमों से जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बैनर पोस्टर हो या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मैराथन के साथ भी जागरुकता अभियान चला रहे हैं। भविष्य में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में लेक्चर सीरीज हो और जो भी नशे से मुक्त हुए हैं बड़े बडे़ सेलिब्रिटी उनको भी बुलाने को लेकर सरकार विचार कर रही है। इस दौरान एक और सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव खड़े हुए और कहा कि नशाबंदी के बाद इस तरह की सूखे नशे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को राज्य के सीमा पर जो राज्य हैं उनसे भी वार्ता करनी चाहिए ताकि सीमाओं पर जो दुकानें खुल रही हो वो ना खुले। 

खलीद अनवर ने कहा कि अब तो छोटे छोटे बच्चे भी सूखे नशे के आदी को रहे हैं। स्कूल छोड़कर बच्चे नशे की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में आवश्कता है कि हम एक मिशन के तौर पर काम करना चाहिए। वहीं सैयद फैसल अली ने कहा कि सरकार को अधिक मात्रा में खास कर सीमावर्ती इलाकों में नशा मुक्ति केंद्र का निर्माण करानी चाहिए। बच्चों और युवाओं ने सूखे नशे का प्रचलन अधिक हो गया है। इन सभी सवालों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार इस मामले में संवेदनशील है। इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में और बड़े स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी।

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM