बाढ़ की खोभिया लाई, बड़हिया के रसगुल्ला और तिलकुट को GI टैग देने की मांग विधानसभा में गूंजी, खूब हुई हंसी ठिठोली

बिहार विधानसभा का माहौल उस समय दिलचस्प हो गया जब बाढ़ से विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने अपने क्षेत्र की प्रसिद्ध “खोभिया लाई” को जीआई टैग (GI Tag Politics) दिलाने का मुद्दा उठाया

बाढ़ की खोभिया लाई, बड़हिया के रसगुल्ला और तिलकुट को GI टैग देने की मांग विधानसभा में गूंजी, खूब हुई हंसी ठिठोली
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 23, 2026, 1:28:00 PM

बिहार विधानसभा का माहौल उस समय दिलचस्प हो गया जब बाढ़ से विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने अपने क्षेत्र की प्रसिद्ध “खोभिया लाई” को जीआई टैग (GI Tag Politics) दिलाने का मुद्दा उठाया। सामान्यतः गंभीर राजनीतिक बहसों के लिए पहचाने जाने वाले सदन में इस बार चर्चा का केंद्र विकास योजनाएं या बजट नहीं, बल्कि पारंपरिक मिठाइयाँ बन गईं। देखते ही देखते बाढ़ की लाई, गयाजी का तिलकुट और बड़हिया का रसगुल्ला जैसे स्थानीय स्वाद राज्यस्तरीय पहचान की बहस में शामिल हो गए।

बाढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि बाढ़ की “खोभिया लाई” सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने तर्क दिया कि जिस तरह देश के कई पारंपरिक उत्पादों को GI टैग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, उसी तरह बाढ़ की लाई को भी संरक्षण और ब्रांड वैल्यू मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि यह मिठाई दशकों से स्थानीय कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक तकनीक का प्रतीक रही है, इसलिए इसे कानूनी संरक्षण मिलना आवश्यक है।

 इस पर जवाब देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आवेदन किया गया है। चेन्नई भेजी गई है। सरकार प्रयासरत है कि जल्द से जल्द बाढ़ की लाई मिठाई को जीआई टैग मिल जाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने गया के तिलकुल को भी जीआई टैग दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया है

मामला दिखवा लें। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मंत्री दिलीप जायसवाल से मजाकिया अंदाज में कहा कि आप बढ़ैया का रसगुल्ला तो खाते हैं लेकिन उसे जीआई टैग नहीं दिलवा रहे हैं। हंसते हुए दिलीप जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि विजय बाबू ने आज तक रसगुल्ला नहीं खिलाया है। लेकिन, फिर भी मैं जीआई टैग के लिए इसे देख रहा हूं। उन्होंने सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा कि आपके इलाके की जो भी चीजें जीआई टैग के लिए उपयुक्त लगे, उसके लिए आवेदन कर दें।  

इसके बाद मानो पूरे सदन में ‘मिठाई अभियान’ शुरू हो गया। अलग-अलग क्षेत्रों के विधायकों ने अपने-अपने इलाके की प्रसिद्ध मिठाइयों जैसे तिलकुट, अनारसा, रस्कदम, लड्डू और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का उल्लेख करते हुए उन्हें GI टैग दिलाने की मांग रखी

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM