अररिया में Amit Shah का बड़ा ऐलान – सीमांचल से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

Amit Shah ने अररिया में Sashastra Seema Bal यानी SSB के जवानों को संबोधित करते हुए सीमांचल की सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया।

अररिया में Amit Shah का बड़ा ऐलान – सीमांचल से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 26, 2026, 4:28:00 PM

Amit Shah ने अररिया में Sashastra Seema Bal यानी SSB के जवानों को संबोधित करते हुए सीमांचल की सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया। अपने भाषण में उन्होंने साफ कहा कि सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ की वजह से सीमांचल की डेमोग्राफी में बदलाव आया है, जो चिंता का विषय है।

अमित शाह ने कहा कि सीमा की सुरक्षा सिर्फ बाड़ या चौकसी तक सीमित नहीं है। अवैध स्मगलिंग, नार्कोटिक्स तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां भी बड़ी चुनौती हैं। इन सभी पर कड़ी नजर रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए एक स्पष्ट SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार की जानी चाहिए, ताकि निचले स्तर तक हर जवान अलर्ट और तैयार रहे।

उन्होंने खुली सीमा को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि भारत एक मित्र देश के साथ लगी सीमा की सुरक्षा करता है, जिसके साथ हमारे संबंध मैत्रीपूर्ण हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि देश विरोधी तत्व उस रास्ते का इस्तेमाल न करें। दुश्मन ताकतें और देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोग खुली सीमा का फायदा उठा सकते हैं। इसलिए सशस्त्र सीमा बल को अपनी नजर और ज्यादा पैनी रखनी होगी।

शाह ने इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जवानों और अधिकारियों को सीमावर्ती गांवों के लोगों के साथ अच्छा संवाद और संपर्क बनाए रखना चाहिए। जब तक गांवों से सही और समय पर सूचना नहीं मिलेगी, तब तक घुसपैठ और तस्करी पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है।

जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार SSB के लिए सुविधाएं लगातार बढ़ा रही है। आप सीमा की रक्षा में तैनात हैं, इसलिए आपका परिवार हमारी जिम्मेदारी है। देश आपकी सेवा और बलिदान का सम्मान करता है।

अपने संबोधन के अंत में अमित शाह ने चुनावी वादे का जिक्र करते हुए कहा कि हमने बिहार की जनता से घुसपैठियों को बाहर करने का वादा किया था। यह सिर्फ चुनावी घोषणा नहीं है, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने दोहराया कि एक-एक घुसपैठी को चिन्हित कर भारत की धरती से बाहर किया जाएगा 

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM