एआई समिट विवाद पर नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले– ‘देश जानता है आप पहले से ही नंगे हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की जनसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए एआई समिट के दौरान कथित विरोध प्रदर्शन को लेकर जमकर निशाना साधा।

एआई समिट विवाद पर नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले– ‘देश जानता है आप पहले से ही नंगे हैं’
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 22, 2026, 3:34:00 PM

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की जनसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए एआई समिट के दौरान कथित विरोध प्रदर्शन को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन आयोजित हुआ, जिससे पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने इस वैश्विक आयोजन को “गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा” बना दिया।

मोदी ने आरोप लगाया कि विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस नेताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया, जिससे देश की छवि को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं—देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?” उनके इस बयान पर सभा में मौजूद समर्थकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की यह हरकत दिखाती है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो चुकी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि दिल्ली में हुई घटना में न तो टीएमसी, न डीएमके और न ही बसपा के लोगों ने ऐसा व्यवहार किया, बल्कि “सिर्फ कांग्रेस के बेलगाम नेता” ही देश को बदनाम करने पर तुले हैं। मोदी ने कहा कि अगर किसी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले जनता का दिल जीतना होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने मेरठ में विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने NCRTC की ओर से संचालित नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ सफर कर उनसे बातचीत भी की। करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

रैपिड रेल के जरिए दिल्ली से मेरठ की 82.15 किलोमीटर दूरी अब महज 55 मिनट में पूरी होगी। यह ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से चलकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और कुल 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वहीं मेरठ मेट्रो बेगमपुल से मेरठ साउथ तक चलेगी, जिसमें सात स्टेशन बनाए गए हैं। टिकट दरें अभी जारी नहीं की गई हैं।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM