आज फिर आमने-सामने होंगे तेजप्रताप और ऐश्वर्या, फैमिली कोर्ट में फिर से समझौते की होगी कोशिश

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय से जुड़े डिवोर्स मामले में आज सुलह की तारीख है।

आज फिर आमने-सामने होंगे तेजप्रताप और ऐश्वर्या, फैमिली कोर्ट में फिर से समझौते की होगी कोशिश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 24, 2026, 9:35:00 AM

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय से जुड़े डिवोर्स मामले में आज सुलह की तारीख है। फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सुनील दत्त पांडेय के सामने दोनों पक्षों के बीच तीसरी बार समझौता कराने की कोशिश होगी।

कोर्ट ने पहले ही दोनों पक्षों को मध्यस्थता में सहयोग करने के लिए कहा है। दोनों का यह मामला फैमिली कोर्ट में चला। उसके बाद हाईकोर्ट गया और फिर से केस फैमिली कोर्ट में है।

फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सुनील दत्त पांडेय के समक्ष दोनों पक्षों के बीच तीसरी बार मध्यस्थता का प्रयास किया जाएगा। अदालत ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समाधान की दिशा में सहयोग करने का निर्देश दिया है। दरअसल, तलाक से जुड़ा यह मामला पहले फैमिली कोर्ट में चला, फिर पटना हाईकोर्ट तक पहुंचा और अब दोबारा फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट पहले ही ऐश्वर्या की रिव्यू पिटीशन खारिज कर चुका है और कहा है कि वह मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। अदालत ने फैमिली कोर्ट को निर्देश दिया था कि छह माह के भीतर मामले का निपटारा किया जाए, हालांकि तय समयसीमा बीत चुकी है।

मामले में कई गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी देवी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि पर्याप्त साक्ष्य नहीं हुए तो अदालत तलाक याचिका खारिज भी कर सकती है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि वैवाहिक संबंधों के बाहर संबंधों के आरोप साबित होते हैं तो यह मामला हिंदू मैरिज एक्ट के तहत अलग कानूनी आयाम ले सकता है।

तेज प्रताप-ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। दोनों परिवारों का घराना राजनीतिक है। तेजप्रताप लालू प्रसाद के बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या, चंद्रिका राय की बेटी है। शादी के बाद 2019 लोकसभा चुनाव में लालू यादव ने समधी चंद्रिका राय को सारण से टिकट दिया, लेकिन वह हार गए।

2019 में ही ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींचकर मारा है, राबड़ी आवास में गार्ड ने भी मुझे मारा है। राबड़ी देवी ने मेरा फोन छीन लिया। मां-बाप को जलील कर रहे हैं। इसके बाद चंद्रिका राय, उनकी पत्नी दल-बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पहुंच गए थे। उसके बाद से ही मामला बढ़ता गया और डायवोर्स तक पहुंच गया।

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM