31 साल पुराने केस में पप्पू यादव को जमानत, पुलिस रिमांड के चलते बेऊर जेल में रहेंगे सांसद

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को पटना के MP-MLA कोर्ट से 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई है

31 साल पुराने केस में पप्पू यादव को जमानत, पुलिस रिमांड के चलते बेऊर जेल में रहेंगे सांसद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 10, 2026, 2:39:00 PM

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को पटना के MP-MLA कोर्ट से 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन उन्हें अभी जेल से रिहाई नहीं मिलेगी। दरअसल, कोतवाली थाना में प्रोडक्शन और बुद्धा कॉलोनी से जुड़े मामलों में पुलिस ने कोर्ट से उनकी रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। इसी वजह से पप्पू यादव फिलहाल बेऊर जेल में ही रहेंगे।

जमानत पर सुनवाई के लिए पप्पू यादव मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बेऊर जेल से कोर्ट पहुंचे थे। दोपहर 2 बजे से बेल पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान पप्पू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। गौरतलब है कि उन्हें पिछले शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके समर्थकों का आरोप है कि पप्पू यादव NEET छात्रा की मौत का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे थे, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी की गई।

सोमवार को ही उनके वकील जमानत याचिका दाखिल करने वाले थे, लेकिन उसी दिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से अदालत को बंद करना पड़ा और सभी मामलों की सुनवाई टाल दी गई थी, जिसमें पप्पू यादव की जमानत याचिका भी शामिल थी।

इधर, NEET छात्रा मौत मामले की जांच भी तेज हो गई है। पुलिस अब 10 नए लोगों के DNA सैंपल लेने की तैयारी में है, क्योंकि इससे पहले 18 लोगों की DNA रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं, इस केस से जुड़े शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक भी आज कोर्ट में जमानत याचिका दायर करने वाले हैं।

पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और पप्पू यादव की गिरफ्तारी व जमानत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है।

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM