मातम में बदलीं नये साल की खुशियां, स्विट्ज़रलैंड के स्की रिसॉर्ट में वि*स्फोट से 40 की मौ*त

मातम में बदलीं नये साल की खुशियां, स्विट्ज़रलैंड के स्की रिसॉर्ट में वि*स्फोट से 40 की मौ*त

 मातम में बदलीं नये साल की खुशियां, स्विट्ज़रलैंड के स्की रिसॉर्ट में वि*स्फोट से 40 की मौ*त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 01, 2026, 7:15:00 PM

स्विट्ज़रलैंड के प्रसिद्ध लक्ज़री स्की रिज़ॉर्ट शहर में नए साल के जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक लोकप्रिय बार में हुए भीषण विस्फोट और उसके बाद लगी आग में कम से कम 40 लोगों की जान चली गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

यह दर्दनाक घटना 1 जनवरी 2026 की तड़के लगभग 1:30 बजे (स्थानीय समय) हुई, जब बड़ी संख्या में लोग नए साल का स्वागत कर रहे थे। हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक विस्फोट “Le Constellation” नाम के बार और लाउंज में हुआ, जो क्रांस-मोंटाना (Crans-Montana) इलाके का एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। नए साल की रात यहां भारी भीड़ रहती है और बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी मौजूद होते हैं।

विस्फोट के तुरंत बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे बार के भीतर और बाहर अफरातफरी मच गई। आग और धुएं के कारण लोगों को बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र का एयरस्पेस बंद कर दिया। राहत और बचाव कार्य में 10 हेलीकॉप्टर और 40 से अधिक एम्बुलेंस लगाई गईं।

प्रशासन ने फिलहाल आतंकी हमले की आशंका से इनकार किया है। विस्फोट और आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हादसे की वास्तविक वजह सामने लाई जाएगी।

इस घटना ने नए साल की शुरुआत को गहरे शोक में बदल दिया है। हादसे में स्विट्ज़रलैंड समेत कई देशों के नागरिक प्रभावित हुए हैं, क्योंकि उस समय बार में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक मौजूद थे।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM