गरियाबंद के जंगल में माओवादियों का छिपा खजाना बरामद, 46 लाख से ज्यादा नकदी और हथियारों का जखीरा मिला

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 02, 2026, 3:27:00 PM

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर जवानों ने जंगल में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जब्त की गई राशि 46 लाख 31 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई मैनपुर थाना क्षेत्र के बडेगोबरा गांव स्थित सांपसाटी वन क्षेत्र में की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों ने जमीन में गड्ढा खोदकर नकदी और हथियारों को छिपा रखा था। सर्च ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बने डंप से यह सामग्री बरामद की गई।

गरियाबंद पुलिस की ई-30 ऑप्स यूनिट और डीआरजी धमतरी की संयुक्त टीम ने 28 फरवरी को अभियान शुरू किया था। आत्मसमर्पण कर चुके उग्रवादियों से पूछताछ में धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष माओवादी नेताओं द्वारा इस इलाके में डंप छिपाने की जानकारी मिली थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद टीम को मुख्यालय से रवाना किया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

क्या-क्या मिला बरामदगी में?

तलाशी के दौरान 46,31,500 रुपये नकद के अलावा एक बंदूक, 33 राउंड गोलियां, एक सुरका राइफल, 32 बीजीएल सेल, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, 10 इंसास चक्र, 41 राउंड .303, 11 एसएलआर, 45 एके-47, 23 सिंगल शॉट हथियार, 26 .12 बोर कारतूस, 13 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और बड़ी मात्रा में माओवादी साहित्य बरामद किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका पहले माओवादियों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यहां उनकी सक्रियता समाप्त हो चुकी है।

बरामद नकदी में करीब दो लाख रुपये पुराने 2000 रुपये के नोटों में पाए गए, जबकि शेष राशि 500 रुपये के नोटों में थी।

पश्चिम ओडिशा में विस्तार की थी योजना

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि भालू डिग्गी क्षेत्र में पहले 50 से 60 उग्रवादी सक्रिय थे। जनवरी 2025 में हुई कार्रवाई के बाद संगठन बिखर गया। जब्त की गई राशि का इस्तेमाल पश्चिम ओडिशा क्षेत्र में संगठन के विस्तार, हथियारों की खरीद, कैडरों को वेतन देने और नेटवर्क मजबूत करने के लिए किया जाना था। इसी उद्देश्य से नकदी और हथियारों को भूमिगत बंकर में छिपाया गया था।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM