2000 साल पुरानी जहाज निर्माण कला का जीवंत उदाहरण बना INSV ‘कौंडिन्य’, 18 दिन की यात्रा के बाद मस्कट पहुंचा

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 14, 2026, 3:14:00 PM

भारत की प्राचीन समुद्री विरासत को जीवंत करता हुआ पारंपरिक नौका INSV ‘कौंडिन्य’ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय समुद्री यात्रा पूरी कर ओमान की राजधानी मस्कट के तट पर पहुंच गया है। बुधवार को जहाज के मस्कट के समीप पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि हुई, जिसके साथ ही यह अभियान ऐतिहासिक बन गया।

भारतीय नौसेना के कमांडर विकास श्योराण के नेतृत्व में 16 सदस्यीय दल इस अनोखी नौका पर सवार था। कौंडिन्य ने 29 दिसंबर 2025 को गुजरात के पोरबंदर बंदरगाह से अपनी यात्रा शुरू की थी। अनुमान था कि यह सफर करीब 15 दिनों में पूरा हो जाएगा, लेकिन समुद्री परिस्थितियों के चलते इसे पूरा करने में 18 दिन लगे।

इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि जहाज पर आधुनिक सुविधाओं का पूरी तरह अभाव था। न तो कोई केबिन बनाया गया था और न ही बिजली की व्यवस्था थी। क्रू मेंबर्स खुले डेक पर स्लीपिंग बैग में सोते थे। रात के समय अन्य जहाजों को संकेत देने के लिए केवल हेडलैंप का सहारा लिया गया। भोजन के नाम पर दल ने पूरे 18 दिन खिचड़ी और अचार के सहारे बिताए।

INSV ‘कौंडिन्य’ का डिजाइन अजंता की गुफाओं में मौजूद 5वीं सदी की एक भित्ति चित्र से प्रेरित है। इस जहाज का निर्माण गोवा स्थित एक कंपनी ने किया है, जिसमें लगभग 2000 वर्ष पुरानी पारंपरिक टांका तकनीक का उपयोग हुआ। लकड़ी के तख्तों को नारियल के रेशों से सिलकर जोड़ा गया है और कहीं भी लोहे की कीलों का प्रयोग नहीं किया गया।

यह नौका पूरी तरह प्राकृतिक साधनों पर निर्भर है। इसमें न इंजन है, न जीपीएस प्रणाली। चौकोर सूती पाल, पैडल और हवा की दिशा ही इसकी गति का आधार हैं। कपड़े से बने पालों के सहारे यह जहाज समुद्र में आगे बढ़ता है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की परिकल्पना प्रसिद्ध अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने की थी।

जहाज की सजावट भी भारत की प्राचीन समुद्री संस्कृति को दर्शाती है। पालों पर गंडभेरुंड और सूर्य के पारंपरिक चिह्न बने हैं। आगे की ओर सिंह याली की आकृति उकेरी गई है, जबकि डेक पर हड़प्पा सभ्यता से प्रेरित पत्थर का प्रतीकात्मक लंगर लगाया गया है। ये सभी तत्व भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और आत्मनिर्भर जहाज निर्माण परंपरा की झलक पेश करते हैं।

INSV ‘कौंडिन्य’ की यह यात्रा न केवल तकनीकी प्रयोग है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि भारत की हजारों साल पुरानी ज्ञान परंपरा आज भी समुद्रों में अपनी क्षमता साबित कर सकती है।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM