कुरनूल बस हादसे में फॉरेंसिक टीम का बड़ा खुलासा, लगेज केबिन में रखे 400 मोबाइल फोन की बैटरी फटने से भड़की आ*ग

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 25, 2025, 4:26:00 PM

कुरनूल बस हादसे की जांच में फोरेंसिक टीम ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि बस के लगेज केबिन में भारी मात्रा में स्मार्टफोन रखे गए थे, जिनमें विस्फोट होने से आग तेजी से फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की जान चली गई।

जांचकर्ताओं के अनुसार, कुरनूल के चिन्नाटेकुर इलाके के पास जब यह दुर्घटना हुई, उस समय बस के लगेज केबिन में करीब 400 मोबाइल फोन पैक कर रखे गए थे। दुर्घटना के बाद उनमें आग लग गई और कुछ ही क्षणों में बैटरियाँ फटने लगीं, जिससे लपटें पूरे बस के अंदर फैल गईं।

हादसे की शुरुआत तब हुई जब बस ने सड़क पर जा रहे एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी। टक्कर के झटके से बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और तेल सड़क पर फैल गया। बाइक बस के नीचे फंस गई और कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। घर्षण से निकली चिंगारियों ने रिसे हुए पेट्रोल में आग लगा दी। यही आग धीरे-धीरे बस के लगेज केबिन तक पहुँची, जहाँ रखे स्मार्टफोन विस्फोट के कारण आग और भड़क उठी।

बस की आगे की सीटों और बर्थ पर बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। फोरेंसिक टीम ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान आगे बैठे यात्रियों को हुआ क्योंकि आग लगेज केबिन के ऊपर के हिस्से से फैलती हुई सामने तक पहुँच गई थी।

स्मार्टफोन की बैटरियाँ फटने से कई बार जोरदार धमाके हुए। ड्राइवर ने किसी तरह खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन बस के अंदर फंसे यात्री लपटों और घने धुएँ में फंस गए। आपातकालीन द्वार न खुल पाने की वजह से अधिकांश यात्री बाहर नहीं निकल सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह हादसा यात्री बसों में नियमों के उल्लंघन का नतीजा है। नियमों के अनुसार, बसों में केवल यात्रियों का निजी सामान ही रखा जा सकता है, लेकिन निजी ट्रैवल्स कंपनियाँ अक्सर वाणिज्यिक माल का परिवहन भी करती हैं। कुरनूल हादसे में भी यही लापरवाही घातक साबित हुई।

लिथियम बैटरी में आग लगने पर विस्फोट का खतरा रहता है, और जब बड़ी संख्या में ऐसे फोन एक साथ रखे हों तो स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसी कारण यह हादसा इतना भीषण रूप ले बैठा और 19 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM