ED की छापेमारी पर 'दीदी' का पलटवार, कहा-'कोयला घोटाले के सबूत मेरे पास, दबाव बढ़ा तो सब उजागर होगा’

ED की छापेमारी पर 'दीदी' का पलटवार, कहा-कोयला घोटाले के सबूत मेरे पास, दबाव बढ़ा तो सब उजागर होगा’

ED की छापेमारी पर 'दीदी' का पलटवार, कहा-'कोयला घोटाले के सबूत मेरे पास, दबाव बढ़ा तो सब उजागर होगा’
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 10, 2026, 4:28:00 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी राजनीतिक रणनीतिक संस्था I-PAC के कोलकाता स्थित कार्यालय पर की गई कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलकर केंद्र सरकार के खिलाफ सामने आ गई हैं। ED की कार्रवाई के विरोध में हुए बड़े प्रदर्शन के दौरान ममता ने केंद्र और विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके पास पेन ड्राइव के रूप में ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें कथित कोयला घोटाले से जुड़ी अहम जानकारियां दर्ज हैं। ममता बनर्जी का आरोप है कि इस घोटाले से हासिल की गई रकम अंततः गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंची। उन्होंने कहा कि यह पैसा बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के माध्यम से भेजा गया।

ममता ने कहा कि वह संवैधानिक पद पर होने के कारण अब तक चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन यदि उन पर दबाव बढ़ाया गया तो वह सभी सबूत सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेंगी। उनके अनुसार, ऐसा हुआ तो देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह सवाल भी उठाया कि जब राज्य में BSF और CISF जैसी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं, तो फिर बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी कैसे संभव हो रही है।

उन्होंने ED की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को कमजोर करना है। ममता ने चेतावनी दी कि वह फिलहाल देशहित में संयम बरत रही हैं, लेकिन अगर उन्हें मजबूर किया गया तो वह चुप नहीं रहेंगी।

गौरतलब है कि ED ने कोयला तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत I-PAC के कार्यालय पर छापा मारा था। एजेंसी का दावा है कि अवैध धन को छिपाने और स्थानांतरित करने वाले एक नेटवर्क का I-PAC के साथ करोड़ों रुपये का वित्तीय लेन-देन सामने आया है। छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी के मौके पर पहुंचने और कुछ फाइलें व पेन ड्राइव अपने साथ ले जाने को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं, जिस पर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है।

Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM