चक्रवाती तूफान 'मोंथा' से तटीय राज्यों में मची खलबली, आंध्र प्रदेश पर सबसे बड़ा खतरा

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' से तटीय राज्यों में मची खलबली, आंध्र प्रदेश पर सबसे बड़ा खतरा

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' से तटीय राज्यों में मची खलबली, आंध्र प्रदेश पर सबसे बड़ा खतरा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 28, 2025, 1:38:00 PM

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए सोमवार सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी तबाही मच सकती है।

आज शाम या रात तक तट से टकराएगा तूफान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात मोंथा आज शाम या देर रात के बीच आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
आईएमडी हैदराबाद के अधिकारी जीएनआरएस श्रीनिवास राव ने बताया कि चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि “तीन जिलों—पेड्डापल्ली, जयशंकर भूपलपल्ली और मुलुगु—में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य पूर्वोत्तर जिलों में येलो अलर्ट लागू है।”

समुद्र में फंसी नावें और बढ़ी चिंता
आर्यपल्ली स्थित मरीन पुलिस स्टेशन की प्रभारी निरीक्षक विद्याभारती नायक ने बताया कि आंध्र प्रदेश से मछली पकड़ने के लिए निकली कई नावें तूफान के कारण वापस नहीं लौट पा रही हैं। गंजम जिला प्रशासन ने मछुआरों को गोपालपुर बंदरगाह पर शरण लेने का आदेश दिया है। अब तक लगभग 30 नावों को सुरक्षित बंदरगाह में ठहराया गया है।

सरकार ने तेज की तैयारी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने और जनहानि व संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थलों पर स्थानांतरित करने और राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “पुनर्वास केंद्रों में साफ-सफाई और जलस्रोतों के प्रदूषण से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।” इसके साथ ही जिला कलेक्टरों को राहत कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे तालाबों, बांधों और नहरों की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे ताकि किसी प्रकार की दरार या रिसाव से नुकसान न हो।

चक्रवात मोंथा के आज रात तक तट से टकराने की संभावना को देखते हुए तटीय राज्यों में प्रशासन अलर्ट पर है और राहत एवं बचाव टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM