पावर स्टार पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में भव्य स्तर पर शुरू हो गई है। फिल्म की शुरुआत की खबर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पावर स्टार पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 15, 2025, 5:42:00 PM

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में भव्य स्तर पर शुरू हो गई है। फिल्म की शुरुआत की खबर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खास चर्चा है। लखनऊ की ऐतिहासिक लोकेशन्स पर फिल्माए जा रहे दृश्य इसे भव्यता और विश्वसनीयता प्रदान करेंगे।

फिल्म ‘दानवीर’ का निर्माण वाई सी प्रॉपर्टीज एंड इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. और मारफा म्यूजिक के बैनर तले किया जा रहा है। इसके निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं, जबकि सह-निर्माता के रूप में इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) जुड़े हैं। फिल्म के निर्देशन और लेखन की कमान मनोज नारायण ने संभाली है, जिनसे एक सशक्त और मनोरंजक प्रस्तुति की उम्मीद की जा रही है।

इस फिल्म में पवन सिंह के साथ समर सिंह और महिमा सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा प्रकाश जायस, संजय वर्मा, निशा झा और सुनीता मौर्या जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म को मजबूती प्रदान करेंगे। कलाकारों का यह संयोजन फिल्म को अभिनय के स्तर पर और प्रभावशाली बनाने का संकेत देता है।

फिल्म “दानवीर” को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि इसकी कहानी दर्शकों को न सिर्फ भरपूर मनोरंजन देगी, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी देगी। उन्होंने बताया कि “दानवीर” एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा। लखनऊ जैसे खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग शुरू होना पूरी टीम के लिए उत्साहजनक है। पवन सिंह ने कहा कि निर्देशक मनोज नारायण की सोच और विजन बहुत स्पष्ट है और पूरी टीम पूरे मनोयोग से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि “दानवीर” उन्हें एक नए अंदाज में देखने का मौका देगी।

गौरतलब है कि फिल्म के गीत छोटू और रत्नेश सिंह के हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी प्रियांशु सिंह और सरगम ले रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी देवेंद्र तिवारी कर रहे हैं। नृत्य निर्देशन गोल्डी जायसवाल और सोनू के जिम्मे है, जिससे गानों में भव्यता और ऊर्जा देखने को मिलेगी। कला निर्देशन पवन प्रजापति संभाल रहे हैं, जो फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट को खास बनाएगा। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। 

फिल्म की प्रोडक्शन टीम भी काफी मजबूत है। आदित्य सिंह बतौर ईपी, बबलू प्रोडक्शन कंट्रोलर और नितिन प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। कुल मिलाकर ‘दानवीर’ एक बड़े कैनवास की फिल्म नजर आ रही है, जो पवन सिंह के करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने का माद्दा रखती है। फैंस को अब इस फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है।

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM