निर्माता – निर्देशक विजय यादव की नई फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ का हुआ भव्य शुरुआत

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज से एक नई और महत्वाकांक्षी फिल्म “स्वर्ग से सुंदर” की शूटिंग का शुभारंभ हो गया है। इस फिल्म को दर्शकों के दिलों को छूने वाली पारिवारिक और भावनात्मक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

निर्माता – निर्देशक विजय यादव की नई फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ का हुआ भव्य शुरुआत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 04, 2026, 1:31:00 PM

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज से एक नई और महत्वाकांक्षी फिल्म “स्वर्ग से सुंदर” की शूटिंग का शुभारंभ हो गया है। इस फिल्म को दर्शकों के दिलों को छूने वाली पारिवारिक और भावनात्मक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म को सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिससे इसे एक मजबूत म्यूजिक और प्रोडक्शन सपोर्ट भी मिल रहा है। फिल्म की शुरुआत को लेकर कलाकारों और टीम में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक दोनों की जिम्मेदारी विजय यादव संभाल रहे हैं, जो इससे पहले भी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है, जो सामाजिक भावनाओं और रिश्तों को गहराई से दर्शाने के लिए जाने जाते हैं। तकनीकी पक्ष को मजबूती देने के लिए डीओपी सुनील कैमरे की कमान संभाल रहे हैं, वहीं मास्टर कानू मुखर्जी निर्देशन टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। 

फिल्म “स्वर्ग से सुंदर” में कलाकारों की एक मजबूत और संतुलित टीम देखने को मिलेगी। मुख्य भूमिकाओं में प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, अनिता रावत, रजनीश झा जी, मनोज द्विवेदी, भानु पांडे, चाहत राज, पूर्वी, लकीम अंसारी सहित कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों को लेकर बेहद उत्साहित हैं और फिल्म को यादगार बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि “स्वर्ग से सुंदर” एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सकारात्मक संदेश भी देगी। मजबूत निर्देशन, भावनात्मक कहानी, दमदार अभिनय और संगीत के साथ यह फिल्म आने वाले समय में दर्शकों के बीच खास पहचान बना सकती है। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों को अब इस फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM