बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट और अरबाज खान स्टारर अल्तमश फरीदी का गाना “इश्क दोबारा” हुआ वायरल

बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट और अरबाज खान पर फिल्माया गया मशहूर सिंगर अल्तमश फरीदी का नया बॉलीवुड रोमांटिक गाना “इश्क दोबारा” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट और अरबाज खान स्टारर अल्तमश फरीदी का गाना “इश्क दोबारा” हुआ वायरल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 13, 2025, 3:08:00 PM

बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट और अरबाज खान पर फिल्माया गया मशहूर सिंगर अल्तमश फरीदी का नया बॉलीवुड रोमांटिक गाना “इश्क दोबारा” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर बिग बॉस के बाद फरहाना को एक नए और रोमांटिक अंदाज में देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट जहां एक मजबूत और जुझारू व्यक्तित्व के रूप में सामने आई थीं, वहीं “इश्क दोबारा” में उनका बिल्कुल अलग, सॉफ्ट और रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है। अरबाज खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सुर म्यूज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने कम समय में ही लाखों दिलों में जगह बना ली है।

अल्तमश फरीदी की सोलफुल आवाज़ इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है। उनकी गायकी गाने में दर्द, मोहब्बत और एहसासों की गहराई को बखूबी उभारती है। गीतकार रवि चोपड़ा के बोल और शिवा चोपड़ा का संगीत मिलकर “इश्क दोबारा” को एक यादगार रोमांटिक ट्रैक बनाते हैं, जो श्रोताओं को बार-बार सुनने पर मजबूर करता है।

गाने की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गई है, जो इसके विजुअल्स को और भी आकर्षक बनाती है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, खुला आसमान और नेचुरल लोकेशंस गाने के रोमांटिक मूड को और गहराई देते हैं। निर्देशक इसरार अहमद ने गाने को सादगी और भावनाओं के साथ पर्दे पर उतारा है।

इस एल्बम “इश्क दोबारा” के निर्माता सुरिंदर यादव हैं, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव और क्रिएटिव हेड फैज़ अहमद हैं। कोरियोग्राफी पप्पू खन्ना, डीओपी अरसलान मंजूर और एडिटिंग बृजेश मालवीय ने की है। कुल मिलाकर “इश्क दोबारा” एक ऐसा रोमांटिक गीत बनकर उभरा है, जो म्यूज़िक लवर्स के दिलों पर लंबे समय तक राज करता नजर आ रहा है।

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM